27.6 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

चौकी प्रभारी की निगरानी में ओवरलोड गाड़ियां हो रही बॉर्डर क्रॉस

सिंगरौली जिले के विंध्य नगर थाना अंतर्गत जयंत चौकी क्षेत्र में जहां डीजल, कबाड़ और कोयले का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है। तो वहीं ओवरलोड गाड़ियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जो कि जयंत चौकी पुलिस पर एक सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

जयंत चौकी क्षेत्र में दुपहिया वाहन पर यदि 2 लोग बैठे हैं तो जयंत बॉर्डर पर पुलिस चालान काट देती है। वहीं उत्तर प्रदेश से जिले में प्रवेश के दौरान ओवरलोड गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर बॉर्डर पार करने दिया जाता है। जिसको लेकर चौकी प्रभारी की कार्यशैली पर आए दिन सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार ओवरलोड वाहनों के ट्रांसपोर्टरों से चौकी प्रभारी की अच्छी सांठगांठ है। जिसके कारण ओवरलोड चल रही वाहनों पर चौकी प्रभारी अपनी मेहरबानी बनाए हुए हैं। ना तो इन गाड़ियों को रोका जाता है और ना ही टोका जाता है। बल्कि इन गाड़ियों को बकायदा हरी झंडी दिखाकर बॉर्डर भी क्रॉस करा दिया जाता है और एंट्री के नाम पर मोटी रकम वसूली जा रही है।

Related posts

3 दोस्त किराए के कमरे में कर रहे थे बातचीत,अचानक चली गोली,एक के सिर में लगी गोली तो दो साथी फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सिंह पेंशनरों और कर्मचारियों का हक मार रहे हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

चितरंगी में खण्ड स्तरीय आपदा प्रबंधन की बैठक हुई संपन्न

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!