29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

ओबीसी आरक्षण बिना पंचायत चुनाव के खिलाफ उमा भारती, बोलीं- 70 फीसदी आबादी से अन्याय

मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले उथल-पुथल का दौर जारी है। सुप्रीम कोर्ट के ओबीसी आरक्षण के फैसले के बाद राजनैतिक पार्टियों में बयानबाजी जोरों पर चल रही है।एक तरफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक मप्र सरकार की घेराबंदी कर रही है, वही दूसरी तरफ शिवराज सरकार में मंथन और कानूनी सलाह का दौर चल रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री उमा भारती का ब़ड़ा बयान सामने आया है।

उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश के पंचायत चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर लगी हुई न्यायिक रोक चिंता का विषय है। मेरी अभी सुबह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी से फोन पर बात हुई है तथा मैंने उनसे आग्रह किया है कि ओबीसी आरक्षण के बिना मध्य प्रदेश में पंचायत का चुनाव मध्यप्रदेश की लगभग 70% आबादी के साथ अन्याय होगा।

उमा भारती ने कहा कि इसलिए पंचायत चुनाव में पिछड़े वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने का समाधान किए बिना पंचायत चुनाव ना हो सके इसका रास्ता हमारी मध्य प्रदेश की सरकार को निकालना ही चाहिए। मुझे शिवराज जी ने जानकारी दी है कि वह इस विषय पर विधि विशेषज्ञों से परामर्श कर रहे हैं।

Related posts

प्रदेश में आज रात से रात्रिकालीन कर्फ्यू, कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सरकार का फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

लॉकडाउन में सब्जी की दुकान हटवाने गई पुलिस पर फूटा आक्रोश, महिलाओं ने किया पथराव, भागे अधिकारी वीडियो हुआ वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

पिता के उपचार के लिए नर्स से गिड़गिड़ाती रही बेटी , समय पर इलाज ना मिलने पर हुई पिता की मौत, सीएमएचओ नें दिए जाँच कें निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!