
बैठक में बारहवीं की परीक्षाओं पर चर्चा की गई। जिसमें पीएम मोदी ने कहा कि हमारे लिए बच्चों की सुरक्षा और सेहत सर्वोपरि है। कोरोना महामारी के ऐसे माहौल में बच्चों को तनाव देना ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों की जान खतरे में नहीं डाल सकते हैं।
सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा पर सस्पेंस खत्म हो गया है। अब यह नहीं होगी। इसे रद्द करने का फैसला लिया गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में इस पर फैसला लिया गया।प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार काे 12वीं बोर्ड परीक्षा पर एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान पीएम को उन सभी संभावित विकल्पों के बारे में बताया गया जो विभिन्न राज्यों और अन्य पक्षकारों के साथ हुए व्यापक विचार-विमर्श के बाद सामने आए थे । बैठक में अध्यक्ष, सीबीएसई और सचिव, शिक्षा मंत्रालय भाग ने भाग लिया।
खबर यह भी है👉👉👉 खबर का असर : मंत्री की गाड़ी में शराब पीने वाला चपरासी बर्खास्त.
बैठक से पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एग्जाम न कराने का पक्ष लिया था। इस बारे में उन्होंने एक ट्वीट किया था। इसमें सीएम ने कहा था, ’12वीं की परीक्षा को लेकर बच्चे और पेरंट्स काफी चिंतित हैं। वे चाहते हैं कि बिना वैक्सिनेशन 12वीं की परीक्षा नहीं होनी चाहिए मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि 12वीं की परीक्षा रद्द की जाए। पिछले परफॉर्मेंस के आधार पर उनका आंकलन किया जाए।’
खबर यह भी है👉👉👉 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ औपचारिकताएं ही क्यों, ब्लैक फंगस का इलाज क्यों नहीं.
मोदी सरकार के इस फैसले से लाखों छात्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्रों ने सिर से परीक्षा का बोझ कम होने पर राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों CBSE परीक्षा को लेकर असमंजस के हालात बने हुए थे। मामला सुप्रीम कोर्ट में जा चुका था हालांकि सुनवाई नही हो पाई थी। केंद्र ने 31 मई को परीक्षाओं पर फैसला करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से दो दिन का समय मांगा था। शिक्षा मंत्रालय को 3 जून तक परीक्षाओं पर अपने फैसले से सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराना है। ऐसे में आज खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक की अध्यक्षता परीक्षा कैंसिल करने का फैसला लिया है।
खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एम्स में भर्ती, कोविड ठीक होने के बाद तबीयत बिगड़ी.
इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक बोर्ड परीक्षाओं पर फैसला लेने वाले थे, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। वही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सीबीएसई की परीक्षा रद्द करने की मांग की थी उन्होंने ट्वीट किया था कि, “मैं केंद्र सरकार से बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द करने और छात्रों के पिछले प्रदर्शन के आधार पर उनका आकलन करने का आग्रह करता हूं।”
खबर यह भी है👉👉👉 प्रेमी और उसके दोस्त के बाल काटे, थूक चटवाया; जूतों की माला पहनाया और पीटते हुए पूरे गांव में घुमाया…
एग्जाम कैंसिल होने के फैसले पर केजरीवाल ने खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि हम सभी बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित थे। यह एक राहत है।

2 comments
[…] खबर यह भी है👉👉👉 केंद्र सरकार ने रद्द की सीबीएसई बोर्ड …. […]
[…] खबर यह भी है👉👉👉 केंद्र सरकार ने रद्द की सीबीएसई बोर्ड …. […]