32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खबर का असर : मंत्री की गाड़ी में शराब पीने वाला चपरासी बर्खास्त

मध्यप्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की सरकारी गाड़ी में शराब पीने का वायरल वीडियो की खबर एमपी सीधी न्यूज पर आने के बाद मंत्री प्रभु राम चौधरी ने बड़ा एक्शन लिया है और गाड़ी में शराब पीने वाले चपरासी को हटा दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा मुझे घटना की जानकारी मिलते ही दोषी चपरासी रूपेश को तत्काल हटा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी वाहन का दुरुपयोग करना बहुत ही गलत बात है, ऐसी घटना की मैं निंदा करता हूँ।

क्या था पूरा मामला

मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही गाड़ी पर सरकारी नंबर MP 02 AV 6452 नंबर और एमपी गवर्नमेंट लिखा है। सरकारी गाड़ी में ड्राइवर सहित तीन लोग बैठे हैं। गाड़ी में शराब पी जा रही है। गाड़ी स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का सरकारी वाहन है। बताया जा रहा है कि औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप के सतलापुर में एक स्थानीय निवासी ने ये वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Related posts

मंत्री-सांसद समेत 7597 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 43 हजार पार

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आपात बैठक, ज्यादा आबादी वाले क्षेत्रों में लॉकडाउन पर विचार

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रशांत किशोर के कांग्रेस ज्वाइन करने से इंकार पर भाजपा ने ली चुटकी, कही ये बड़ी बात

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 11 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 8 नए कोरोना संक्रमित मि June 1, 2021 at 7:41 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 खबर का असर : मंत्री की गाड़ी में शराब पीन…. […]

Reply
सीबीएसई बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं COVID19 के कारण रद्द कर - MP Sidhi News June 1, 2021 at 8:00 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉 खबर का असर : मंत्री की गाड़ी में शराब पीन…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!