28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

कोरोना: शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक एम्स में भर्ती, कोविड ठीक होने के बाद तबीयत बिगड़ी

कोविड-19 से ठीक होने के बाद आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक' की तबीयत बिगड़ गई। ऐसे में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। 21 अप्रैल को शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ने के बाद मंगलवार सुबह उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निशंक अप्रैल महीने के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद मंगलवार 1 जून को उनकी तबीयत खराब हो गई।

खबर यह भी है👉👉👉 मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी की मध्यप्रदेश शासन की सरकारी गाड़ी में देशी शराब पी रहा था स्टॉप, वीडियो वायरल.

21 अप्रैल को केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उन्होंने कोरोना नियमों का पालन करते हुए स्वयं को घर पर ही आइसोलेट कर लिया था। इस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह के मुताबिक उन्होंने उपचार लिया।हालांकि कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के उपरांत भी केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने विभिन्न डिजिटल माध्यमों के जरिए मंत्रालय का कामकाज संभालते रहे।

खबर यह भी है👉👉👉 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ औपचारिकताएं ही क्यों, ब्लैक फंगस का इलाज क्यों नहीं.

 कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद आज यानी मंगलवार 1 जून को उनकी तबीयत खराब हो गई। ऐसे में उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी एम्स के एक अधिकारी ने दी। 

एम्स के मेडिसिन विभाग में भर्ती
केंद्रीय शिक्षा मंत्री को कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण मंगलवार की सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने जानकारी दी कि मंत्री को एम्स के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नीरज निश्चल के अधीन भर्ती कराया गया है।  बता दें, 21 अप्रैल को शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी।

खबर यह भी है👉👉👉 पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल सहित दो दर्जन लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया मामला.

डॉक्टरों ने फिलहाल निशंक का उपचार शुरू कर दिया है। एम्स के अधिकारी ने निशंक को अस्पताल में भर्ती कराए जाने की पुष्टि की है। साथ ही उन्होंने बताया कि डॉ निशंक की जांच की जा रही है फिलहाल स्वास्थ्य को लेकर कोई गंभीर प्रश्न सामने नहीं आए हैं।

आज होना था 12 वीं की परीक्षा पर फैसला
सीबीएसई 12वीं के लाखों परीक्षार्थियों के भविष्य पर आज फैसला होना था. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इस पर लिए फैसले की जानकारी देने वाले थे. घोषणा से पहले उन्हें प्रधानमंत्री को भी इसकी जानकारी देनी थी.

Related posts

महाराष्ट्र में फिर लग सकता है टोटल लॉकडाउन,मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अफसरों से कहा- लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं…..

MP SIDHI NEWS TEAM

पैसा वापसी के लिए भटक रहे SAHARA पीड़ितों ने सिंधिया से की मुलाकात

MP SIDHI NEWS TEAM

CRIS ने 150 पदों पर वैकेंसी: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सहायक डेटा एनालिस्ट के पद पर होगी भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!