24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

अज्ञात शिशु बालिका परित्यक्त अवस्था मे मिली

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अवधेष सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी प्रभारी सेमरिया उप निरीक्षक संतोष त्रिपाठी द्वारा अज्ञात बालिका उम्र लगभग 4 माह बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। अज्ञात बालिका दिनांक 01.06.2021 के सुबह ग्राम करनपुर मे रोड के पास परित्यक्त अवस्था मे गांव के कुछ छोटे बच्चों द्वारा देखी गयी। गांव के व्यक्तियों द्वारा पुलिस चौकी सेमरिया डायल 100 को सूचना दी गयी जिस पर डायल 100 व पुलिस चौकी सेमरिया प्रभारी संतोष त्रिपाठी द्वारा बालिका को अपने संरक्षण मे लेकर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया मे स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और बालिका को बाल कल्याण समिति सीधी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति की अध्यक्ष मोनिका श्रीवास्तव द्वारा सतना सेवा भारती षिषु गृह मातृछाया जिला सतना के संरक्षण मे सुपुर्द किये जाने का आदेष प्रसारित किया गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 केंद्र सरकार ने रद्द की सीबीएसई बोर्ड बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं कोरोना संक्रमण के कारण रद्द की,छात्रों में खुशी की लहर.

परिवीक्षा अधिकारी अनुराग पाण्डेय द्वारा बालिका का जिला चिकित्सालय मे बाल रोग विषेषज्ञ से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विषेष किषोर पुलिस इकाई व चाइल्ड लाइन के माध्यम से निजी बाहन द्वारा षिषुगृह भेजा गया है।

खबर यह भी है👉👉👉 कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 11 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 8 नए कोरोना संक्रमित मिले, 1 और मौत.

अवधेष सिंह द्वारा बालिका के माता-पिता, संरक्षक का दावा करने वाले व्यक्तियों अथवा बालिका को जानने पहचानने वाले व्यक्तियों से आग्रह किया गया है कि बालिका के संबंध मे जानकारी रखने वाले व्यक्ति पुलिस चौकी सेमरिया, जिला बाल संरक्षण इकाई सीधी, बाल कल्याण समिति सीधी मे आवष्यक दस्तावेजों सहित दावा प्रस्तुत कर सकते है। यदि बालिका के माता-पिता अथवा संरक्षक 30 दिवस के अंदर बालिका को प्राप्त करने के लिए दावा प्रस्तुत नही करते है तो उक्त बालिका को दत्तक ग्रहण के लिए विधि मुक्त किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

Related posts

एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत ए आर टी केंद्र का जिले में हुआ शुभारंभ

MP SIDHI NEWS TEAM

10 हजार की रिश्वत लेते समिति प्रबंधक को 15 सदस्यीय टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक के लिए सीधी में लगा कोरोना कर्फ्यू, सिर्फ आवश्यक कार्यो के लिए मिली छूट….

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!