27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingदेश विदेश

विदेशी सहायता पर केंद्र सरकार की आलोचना, “अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो ये नौबत ना आती”-राहुल गांधी

 
इस वैश्विक महामारी के दौर में लिए पूरी दुनिया एकजुट हो रही है। कोविड संक्रमण से लड़ाई के विश्व के तमाम देश एक दूसरे की मदद कर रहे हैं। इस समय भारत में भी कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। इस संकट काल में बहुत सारे देशों से भारत में मदद पहुंचाई जा रही है। जिस पर अब देश में राजनीति भी शुरू हो गई है। महामारी के बीच भारत को विदेशी मदद से विपक्ष नाखुश है और इस पर सवाल उठा रहा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को विदेशी मदद के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि सरकार ने अपना काम ठीक से नहीं किया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ विदेशी सहायता पाने पर केंद्र सरकार का बार-बार छाती ठोकना निराशाजनक है। अगर मोदी सरकार ने अपना काम किया होता, तो यह नौबत ना आती।’’ कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि विदेशी सहायता को लेकर सरकार को पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इससे जुड़ा विवरण सार्वजनिक करना चाहिए। 

कोविड 19 महामारी की दूसरी लहर अब गांव में कहर बरपा रही है ।”कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को ग्रामीण इलाकों में कोविड के मामले बढ़ने के बीच नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एक ट्वीट में एक हिंदी कैप्शन की फोटो अटैच करते हुए लिखा, ‘शहरों के बाद अब गांव भी परमात्मा निर्भर (शहरों के बाद, गांव भी भगवान की दया के लिए छोड़ दिए हैं ) कोविड 19 महामारी की दूसरी लहर अब गांव में कहर बरपा रही है।

👉 ‘पूर्व गृहमंत्री बोले जयंत मलैया को बनाया जा रहा बलि का बकरा, अटल जी को किया याद,पार्टी के कार्यशैली पर उठाए कई सवाल..

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘देश को पीएम के लिए एक नए आवास की नहीं, बल्कि लोगों के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है।’ इसके साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें संलग्न कीं, जो सेंट्रल विस्टा निर्माण स्थल की हैं। राहुल ने एक अन्य ट्वीट में कोविड की उछाल और गिरते टीकाकरण पर एक ग्राफ प्रदर्शित किया गया था।

एक अन्य ट्वीट में, जिसमें कोविड की उछाल और गिरते टीकाकरण पर एक ग्राफ प्रदर्शित किया गया था, उन्होंने उस स्थिति को ‘द मूव्ड महामारी’ करार दिया।

Related posts

‘देश में नया विकल्प बनना चाहिए’, दिल्ली में पुराने रंग में दिखे लालू यादव

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये आपातकाल है,मध्य प्रदेश में शादी समारोह पर रोक, भोपाल-इंदौर में लगा पूरी तरह प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

नेशनल हाईवे 39 में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!