25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

राजस्थान में भी वीकेंड कर्फ्यू,स्कूल बंद, नई गाइड लाइन जारी

दिल्ली में लागू वीकेंड कर्फ्यू की तरह ही अब राजस्थान में भी वीकेंड कर्फ्यू (Weekend Curfew In Rajasthan) लागू कर दिया गया है। गहलोत सरकार ने रविवार को कोरोना की नई गाइड लाइन (New Guide Line of Corona) जारी करते हुए ये आदेश दिया। सरकार ने 12 वीं तक के सभी स्कूलों को 30 जनवरी तक बंद करने का फैसला भी किया है।

देश के कई राज्यों के साथ राजस्थान में भी कोरोना संक्रमण (Corona Infection IN Rajasthan) तेजी से फ़ैल रहा है। इसे देखते हुए गहलोत सरकार ने अब सख्ती दिखाई है।  आज रविवार को गृह विभाग ने कोरोना की नई गाइड लाइन जारी की। गाइड लाइन के मुताबिक 30 जनवरी तक 12 वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे।  कॉलेज और यूनिवर्सिटीज 50 प्रतिशत स्टूडेंट्स को अनुमति होगी। ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

आदेश के मुताबिक राज्य में वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है ये शनिवार रात 11 बजे से सोमवार 5 बजे तक प्रभावी होगा। शादी, मेले, जुलूस, रैलियों में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे। सरकार ने मकर संक्रांति, पोंगल, लोहड़ी जैसे धार्मिक त्यौहार पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को निरस्त करने के आदेश दिए हैं।

नई गाइड लाइन मेँ रेस्टोरेंट्स को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ रत 10 बजे तक  दी गई है लेकिन बाजार, शॉपिंग मॉल रात 8 बजे तक ही खुले रह सकेंगे।  गाइड लाइन में अन्य कई आदेश भी दिए गए है। आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सिर्फ औपचारिकताएं ही क्यों, ब्लैक फंगस का इलाज क्यों नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

सरकार का बड़ा फैसला, इन राज्यों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट जरूरी

MP SIDHI NEWS TEAM

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तानी झंडे में लपेटा गया था गिलानी का शव, मामला दर्ज कर पड़ताल में जुटी पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!