24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
खेतीमध्यप्रदेश

किसानों के समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पंजीयन की तिथि बढ़ी

रबी विपणन वर्ष 2022 में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन हेतु किसानों की परेशानी को देखते हुए राज्य सरकार ने इसकी तिथि आगे बढ़ा दी है। इससे किसानों को अब गेहूं के समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए पंजीयन कराने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। ज्ञात हो कि पूर्व में यह तिथि 5 मार्च थी।

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए इस तारीख तक होंगे पंजीयन

समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसानों की परेशानी को देखते हुए राज्य शासन द्वारा पंजीयन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार ने यह तारीख 5 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दी गई है। यह जानकारी जिला आपूर्ति अधिकारी श्री मोहन मारू द्वारा दी गई।

पंजीयन करवाने की यह व्यवस्था है

प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को पंजीयन कराने में असुविधा न हो, इसके लिए अब एमपी आनलाइन कियोस्क, कामन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे पर जाकर भी पंजीयन करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें पचास रुपये शुल्क देना होगा। पंजीयन के समय किसान को बैंक खाता नंबर और आइएफएससी कोड नहीं देना होगा। यह जानकारी सरकार आधार नंबर से लेगी।

पंजीयन के लिए यह दस्तावेज आवश्यक

पंजीयन कराते समय किसानों को कुछ दस्तावेज रखने होंगे। जमीन की पावती, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की पासबुक। बैंक अकाउंट से आधार कार्ड लिंक होना चाहिए। यह अति महत्वपूर्ण है। अगर खाते से आधार कार्ड लिंक नहीं है, तो भुगतान अटक सकता है। जिन किसानों के खाते और आधार लिंक ना हों, वह यह काम करा लें। किसान का पंजीयन उसी स्थिति में होगा, जब भू-अभिलेख में दर्ज खाते, खसरा, आधार कार्ड का मिलान हो, तभी किसान पंजीयन हो सकेगा। विसंगति होने पर सुधार कार्य तहसील कार्यालय से होगा।

आधार नंबर से मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य

विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने बताया कि पंजीयन कराने और उपज बेचने के लिए आधार नंबर से सत्यापन कराया जाएगा। आधार नंबर से जो मोबाइल नंबर लिंक होगा, ओटीपी उसी पर आएगा। किसान का पंजीयन तभी होगा जब भू-अभिलेख में दर्ज खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से होगा। यदि इसमें अंतर पाया जाता है तो फिर तहसील कार्यालय से सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन में यदि किसान की जानकारी सही पाई ताकि है तो फिर पंजीयन को मान्य किया जाएगा।

खुद कैसे करें पंजीयन जानिए

समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए किसानों को कई जगह रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। किसान खुद अपने एंड्रॉयड फोन से पंजीयन कर सकते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील, सरकारी समिति, SHG/FPO द्वारा संचालित सुविधा केंद्र पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा कियोस्क, लोक सेवा केंद्र, साइबर कैफे पर भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इन पर शासन द्वारा 50 रुपए की शुल्क तय की गई है।

समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसान खुद भी पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने मोबाइल में गूगल पर www.mpeuparjan.nic.in पर जाना होगा। वहां नीचे उन्हें दो विकल्प मिलेंगे- खरीफ और रबी। रबी के विकल्प में “रबी-2022-23” लिखा दिखेगा। उस पर क्लिक करने पर एक नई लिंक खुलेगी। उसमे दो ऑप्शन दिखेंगे।

पहले ऑप्शन पर लिखा होगा- किसान पंजीयन/आवेदन सर्च। उस पर क्लिक करते ही नई लिंक खुलेगी, जिसमें खसरा नंबर, नाम, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या आदि विकल्प दिखेंगे। इन सभी को भरकर किसान को सबमिट (submit) बटन दबाना होगा। इसके बाद रजिस्टर्ड नंबर पर एक OTP आएगा। OTP डालकर सबमिट करते ही किसान का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Related posts

15-16 मार्च से 9वीं-11वीं की परीक्षाएं

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना केसों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 7430 पॉजिटिव, एक्टिव केस 52 हजार के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच में दोषी पाए जाने या अयोग्य पाए जाने वाले या भ्रष्टाचार में संलिप्त होने वाले शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!