20.1 C
Madhya Pradesh
November 8, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

अधिकारी-कर्मचारी के सेवानिवृत्ति पर बड़ी खबर, शासन ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश में जल्दी कई अधिकारी (MP Officers-Employees) सेवानिवृत्त (retirement) हो जाएंगे। इसके लिए राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किए है। जारी आदेश के मुताबिक वन विभाग के 23 वरिष्ठ अधिकारी अगले साल की दिसंबर तक सेवानिवृत्त होंगे। राज्य शासन से जुड़े भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारियों के सेवानिवृत्ति (retirement) आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसमें मध्यप्रदेश भोपाल समन्वय के मुख्य वन संरक्षक एम कालीदुरई 31 जनवरी 2030 को सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा शहडोल वृत्त के मुख्य वन संरक्षक प्रभात कुमार वर्मा 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

निलंबित मुख्य वन संरक्षक बसंत कुमार सिंह 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे जबकि शिवपुरी वृत्त मुख्य वन संरक्षक डीके पॉलीवॉल 28 फरवरी 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। इसके अलावा एस.के.एस तिवारी वन मंडल अधिकारी, दक्षिण सिवनी 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त होंगे जबकि मध्यप्रदेश भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक चंद्रकांत पाटील 31 मार्च 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

अनिल कुमार खरे, अपर प्रबंधक संचालक, राज्य वन विकास निगम भोपाल 23 अप्रैल 2023 को रिटायर होंगे। वहीं आर आर ओखंडीयार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक सदस्य सचिव केंद्रीय सिल्क बोर्ड 30 अप्रैल 2023 को रिटायर होंगे।इसके अलावा मध्यप्रदेश भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अतुल कुमार जैन 31 मई 2023, दक्षिण बालाघाट वन मंडल अधिकारी, ग्रजेश कुमार बरखड़े 31 मई 2023 को रिटायर होंगे।

होशंगाबाद वृत्त के मुख्य वन संरक्षक RP Rai 31 मई 2023 को रिटायर होंगे। वहीं राज्य वन अनुसंधान संस्थान जबलपुर के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अमिताभ अग्निहोत्री 30 जून 2023 को सेवानिवृत्त होंगे। रतलाम के वन मंडल अधिकारी डीएस डोडवे 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त होंगे जबकि विदिशा वन मंडल अधिकारी राजवीर सिंह 31 जुलाई 2023 को रिटायर होंगे। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल के मुख्य वन संरक्षक और संचालक हरिश्चंद्र गुप्ता 31 जुलाई 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

मध्यप्रदेश भोपाल के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अजीत के श्रीवास्तव 31 अगस्त 2023 को रिटायर होंगे। वहीं मध्यप्रदेश भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील अग्रवाल 31 अगस्त 2023 को रिटायर होंगे। मध्यप्रदेश भोपाल अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एसपी शर्मा 31 अगस्त 2023 को रिटायर होंगे। इसके अलावा शहडोल कार्य आयोजन के मुख्य वन संरक्षक राजीव कुमार मिश्रा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होंगे।

मध्यप्रदेश भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक जसवीर सिंह चौहान सितंबर 2023 को रिटायर होंगे वहीं मध्यप्रदेश भोपाल के प्रधान मुख्य वन संरक्षक रमेश कुमार गुप्ता 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे इसके अलावा मध्यप्रदेश के राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध संचालक पुष्कर सिंह 31 दिसंबर 2023 को सेवानिवृत्त होंगे।

Related posts

छिंदवाड़ा जिले में 88 घंटे का टोटल लॉकडाउन,खरगोन जिले के अपर कलेक्टर ने लॉकडाउन को लेकर संशोधित आदेश जारी…

MP SIDHI NEWS TEAM

विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व अध्यक्ष की “ये कैसी शिकायत” 

MP SIDHI NEWS TEAM

मऊगंज BJP विधायक का मौन धरना, बिजली विभाग की समस्या को लेकर अधीक्षण यंत्री कार्यालय में दिया धरना

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!