33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

बाइक से टक्कर के बाद लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटा, जमीन पर पटका

सीधी । मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेड़रा गांव में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में कई ग्रामीण मिलकर एक युवक की बेदम पिटाई करते नजर आ रहे हैं। युवक को कई बार उठा उठा कर पटक अभी जा रहा है। पिटाई के दौरान कुछ युवक बीज बचाओ भी करते दिख रहे हैं लेकिन पिटाई करने वालों की संख्या ज्यादा है। इस पूरे मामले को लेकर पुलिस कार्यवाही पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

मध्यप्रदेश में नीमच, सतना, रीवा, हरदा के बाद अब सीधी में बर्बरता की तस्वीर सामने आई है। यहां बाइक टकराने जैसे मामूली विवाद पर लोगों ने युवक को बुरी तरह से पीटा। लोगों ने उसे उठाकर जमीन पर भी पटका। इससे चेहरे पर सूजन आ गई। युवक हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन लोगों ने एक नहीं सुनी। मामला सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के मेढ़रा गांव का है।

खंतरा का रहने वाला छोटे लाल (26) मेढ़रा गांव से बाइक से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार उसके सामने आ गया। आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों गिर गए। दूसरी बाइक 17 साल का लड़का चला रहा था। टक्कर के बाद गांव के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। बिना कुछ कहे-सुने पीटना शुरू कर दिया। उसे उठा जमीन पर पटका गया। चाभी छीनने के लिए उसकी पैंट तक फाड़ने की कोशिश की गई। पुलिस ने छोटेलाल की शिकायत पर नाबालिग, रामायण (52) पिता सुरेश पांडे और 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी पुलिस में केस दर्ज करवाया है।

नीमच में दबंगों ने युवक को दी थी तालिबानी सजा
26 अगस्त को सुबह करीब 6 बजे आरोपी छीतरमल गुर्जर ने कान्हा को बाइक से टक्कर मार दी थी। इस दौरान छीतरमल की बाइक पर लदा दूध नीचे गिर गया था। टक्कर लगने पर कान्हा ने पत्थर उठा लिया। इस पर छीतरमल ने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया और कान्हा के साथ मारपीट की। इसी दौरान सड़क से एक पिकअप गाड़ी निकली, इसमें रस्सी भी बंधी थी। आरोपियों ने कान्हा के पैर बांधकर पिकअप से उसे 100 मीटर से ज्यादा दूर तक घसीटा। इतना ही नहीं उसे जमकर पीटा भी गया। गंभीर घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

Related posts

पिता की मौत से गुस्साए युवक ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तोड़ा,सप्लाई लाइन डेमेज कर स्टाफ से अभद्रता की,पुलिस ने किया मामला दर्ज

MP SIDHI NEWS TEAM

सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और उसका लाभ सुनिश्चित करें -इंद्रशरण 

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायतों का फिर से होगा परिसीमन, नया अध्यादेश लागू, जानें ताजा अपडेट

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

volledig eetkamer September 9, 2021 at 1:27 am

Headlines Sports News Business News India News World News Bollywood News Health Fitness Tips Indian TV Shows Celebrity Photos Ganesh Chaturthi Wishes Akshay Kumar s Mother Ganesh Chaturthi 2021 Himanshi Khurana Deepika Padukone Nusraat Faria Tollywood Actresses Tamannaah Bhatia Kiara Advani Bitcoin Protest

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!