32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना का महा विस्फोट, 24 घंटे में 9603 पॉजिटिव, एक्टिव केस 55000 के पार,हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के कोरोना की रफ़्तार एक बार फिर से तेज हो गई है। दरअसल बीते 24 घंटे में 9000 से अधिक मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटे में 9603 नए मरीजों की पुष्टि हुई। इसके साथ चार मौतें भी रिकॉर्ड की गई है। वहीं प्रदेश में एक्टिव केसों का संख्या 55000 के पार पहुंच गया है।

कोरोना संक्रमण के आंकड़े की जानकारी देते हुए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बीते 24 घंटे में 9603 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिनमें से 121 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 55085 हो गई है। वहीं अब तक कुल 966 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं।

नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी दी है कि वर्तमान में कोरोना का रिकवरी डेट 92.2 9% है जबकि 24 घंटे में 79751 टेस्ट हुए हैं। वही पॉजिटिविटी रेट बढ़ कर 12.4% हो गया। शुक्रवार को विदिशा कलेक्टर की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

दरअसल राजधानी भोपाल में 1 दिन में 1951 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें 122 बच्चे भी संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा इंदौर में 2838 तो ग्वालियर में 720 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है ग्वालियर में 89 बच्चे भी संक्रमित पाए गए हैं।

मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 51 जिलों में संक्रमण की रफ्तार फैल चुकी है। अकेला आगर मालवा ऐसा जिला है। जहां एक भी नए केस और नए एक्टिव केस रिकॉर्ड नहीं किए गए हैं। वहीं राजधानी भोपाल में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 9800 पहुंच गई है। वहीं होम आइसोलेशन की सुविधा में 9665 मरीज है। वहीं अब तक 1 लाख 38 हजार 852 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 1 लाख 28 हजार 44 लोग ठीक हो अपने घर वापस लौट गए हैं।

सीएम शिवराज द्वारा लगातार जिलों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। बीते दिनों कलेक्टर कमिश्नर बैठक के दौरान सीएम शिवराज ने जिलों में होम आइसोलेशन की सुविधा को बढ़ाने के साथ-साथ वैक्सीनेशन के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा प्रदेशवासियों से सतर्क रहने की अपील की गई है।

Related posts

नाराज नरोत्तम को कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर, हमारी पार्टी में कुर्सी और सम्मान दोनों मिलेंगे-नरेंद्र सलूजा

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना संक्रमण का कहर ! मैहर शारदा मां के मंदिर में लगा 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक ताला, चैत्र नवरात्र में नहीं होंगे दर्शन

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में एक्टिव केस 156, 23 दिन में 351 पॉजिटिव, सीएम का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!