प्रदेश में अब कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ गई है, मंगलवार को कोरोना के 3722 नए केस सामने आए।कोविड-19 की दूसरी लहर में छोटे जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं।इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 11.1% हो गया है, स्थिति यह है कि पिछले 3 महीने में पॉजिटिविटी रेट तीन गुना तक बढ़ गया है। 6 मार्च को पॉजिटिविटी रेट केवल 3% था। के शब्दों के विशेषज्ञों के मुताबिक 5 % से ज्यादा रेट ही बहुत चिंताजनक होता है।

पिछले 24 घंटों में उमरिया जिले में 114 और कटनी में 105 करोना पॉजिटिव मिले, वही शहडोल में सात सागर में 44 रीवा में 7 सीधी में 13 व पन्ना में 29 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जबकि डिंडोरी में 28 मंडला में 15 दमोह में 28 बालाघाट में 29 नरसिंहपुर में 81 जबलपुर में 269 सवनी में 65 नए कोरोना केस सामने आए।
2 दिन के लॉकडाउन पर आपदा प्रबंधन समूह निर्णय लें-मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिला स्तर पर यदि रविवार के साथ शनिवार का लॉकडाउन रखने की आवश्यकता हो तो इस संबंध में आपदा प्रबंधन समूह जिला स्तर पर निर्णय ले सकता है।
एमपी सीधी न्यूज़ की अपील-
एमपी सीधी न्यूज़ सभी से अनुरोध करता है कि कोरोना की इस महामारी से बचने के लिए “दो गज की दूरी, मास्क है जरूर” का पालन कर अपने तथा अपनो की सुरक्षा सुनिश्चित करें, व इस महामारी के फैलाव को रोकने में मदद करें।
