23.8 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

संजय गांधी महाविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षाओं हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून

प्राचार्य संजय गांधी स्मृति शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने जानकारी देकर बताया है कि परीक्षा समिति की बैठक दिनांक 31.05.2021 में लिये गये निर्णय अनुसार इस महाविद्यालय में नियमित रूप से अध्ययनरत स्नातकोत्तर एम.ए./एम.एस.सी/एम.कॉम/पी.जी.डी.सी.ए. द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर के नियमित/भूतपूर्व/ए.टी.के.टी. (प्रथम/द्वितीय अवसर) के छात्र/छात्राओं को अधिसूचित किया गया है कि स्वशासी सेमेस्टर परीक्षा जून 2021 हेतु परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि 01 जून से 15 जून 2021 तक निर्धारित की गई है।

उन्होने बताया कि स्नातकोत्तर एम.ए./एम.एस.सी/एम.कॉम द्वितीय/चतुर्थ सेमेस्टर ( नियमित/भूतपूर्व ) के लिए 1350 रूपये, स्नातकोत्तर एम.एस.सी. (सी.एस.) द्वितीय/चतुर्थ सेमेस्टर/पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर ( नियमित/भूतपूर्व ) के लिए 1550 रूपये एवं स्नातकोत्तर द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर/पीजीडीसीए द्वितीय सेमेस्टर ए.टी.के.टी. समस्त के लिए 650 रूपये एवं सभी को 50 रूपये अंकसूची शुल्क देय होगा। इसके साथ ही भूतपूर्व/ए.टी.के.टी. छात्रों को उपरोक्त शुल्क के अतिरिक्त 20 रूपये अग्रेषण शुल्क पृथक से देय होगा।

उन्होने बताया कि परीक्षार्थी ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए दिये गये लिंक www.onlineexamforms.com पर क्लिक करें। तदोपरान्त अपने कॉलेज को सलेक्ट कर अपना परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं। ऐसाइमेट एवं सीसीई की परीक्षाए विभागाध्यक्ष अपने स्तर पर सम्पन्न कराएंगे। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा दिनांक 21.06.2021 एवं स्नातकोत्तर चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 25.06.2021 से प्रस्तावित है। परीक्षाओं की समय-सारिणी महाविद्यालय की वेबसाइट पर पृथक से जारी की जावेगी। दिव्यांग छात्रों को परीक्षा शुल्क में नियमानुसार छूट होगी। परीक्षा आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी स्वशासी नियंत्रण कक्ष में लॉकडाउन/कोरोना कर्फ्यू समाप्त होने के उपरान्त परीक्षा पूर्व जमा करना होगा। स्वशासी स्नातक प्रथम/द्वितीय/तृतीय वर्ष (कला, वाणिज्य, विज्ञान) के ऐसे छात्र जो परीक्षा आवेदन पत्र भरने से वंचित रह गये हैं वे छात्र/छात्राएं भी दिनांक 15 जून 2021 तक बिना विलम्ब शुल्क के परीक्षा आवेदन भर सकते हैं।

Related posts

पुष्पेंद्र पांडेय के निधन पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने जताया शोक

MP SIDHI NEWS TEAM

कमल की सरकार बनाएं, ताकि गरीबों और लाडली बहनों के चेहरे की मुस्कान बनी रहे -रीती पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

पानी के लिए खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चली तलवारें व फरसे

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!