20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
Bankingमेरा विंध्यसीधी दपर्ण

7 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10%,सीधी जिले में 7 दिनों में औसत पॉजिटिविटी 27% मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने विशेष ध्यान देनें का दिया निर्देश

मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने आज कोरोना समीक्षा बैठक में सीधी जिले में 7 दिन की औसत पॉजिटिविटी 27% होने से चिंता जताते हुए वहाँ विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के ग्रामीण अंचलों में संक्रमण अधिक होने से वहाँ किल कोरोना अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 08 जिलों में नए प्रकरणों की संख्या 200 से अधिक है तथा 7 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10% से नीचे आ गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल जिले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि वहाँ आईसीयू बेड्स की संख्या बढ़ाई जाए। 2-4 दिन में 20 आईसीयू बेड्स एवं 30 ऑक्सीजन बेड्स बढ़ जायेंगे। जिले के प्रतिदिन औसत प्रकरण 177 है, ग्रोथरेट 2.5% है तथा वीकली पॉजिटिविटी रेट 17.4% है।वही उमरिया जिले की समीक्षा के दौरान टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। किल कोरोना एवं कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से संक्रमण को सख्ती से रोका जाए। ऑक्सीजन बेड्स बढ़ायें। उमरिया में प्रतिदिन औसत 114 प्रकरण आ रहे हैं। वहाँ की ग्रोथ रेट 2.3% तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 21.6% है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा उमरिया जिले में टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिव प्रकरणों एवं सक्रिय प्रकरणों में कमी आ रही है। प्रदेश में नए कोरोना प्रकरण 9 हजार से नीचे आ गए हैं।किल कोरोना अभियान एवं कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी क्रियान्वयन से संक्रमण को निरंतर कम किया जाए तथा जिन जिलों में संक्रमण कम है, वहाँ संक्रमण शून्य किया जाए। सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में टेस्‍ट किए जायें तथा होम आइसोलेशन की व्यवस्था परफेक्ट हो।प्रदेश के 7 जिलों छिंदवाड़ा, गुना, भिंड, बुरहानपुर,अशोकनगर, खंडवा, अलीराजपुर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से कम है। अलीराजपुर जिले की आज का पॉजिटिविटी रेट 2.5% है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अनूपपुर जिले तथा जहाँ आवश्यकता हो वेंटीलेटर ऑपरेटर तुरंत रख लिए जायें। चिकित्सा सेवा चुस्त-दुरूस्त हो। कलेक्टर्स आवश्यकतानुसार चिकित्सा स्टाफ संविदा पर रख लें। हर जिले में हेल्थ सर्विसेज का विस्तार किया जाए।खंडवा जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित सभी की सराहना की। खंडवा में प्रतिदिन औसत 21 प्रकरण आ रहे हैं, ग्रोथ रेट 0.6% तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.3% है। खंडवा जिला प्रशासन, जन-प्रतिनिधियों एवं जनता के समन्वय से कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने के कार्य का उत्तम उदाहरण है। बुरहानपुर जिले ने भी कोरोना नियंत्रण में बेस्ट कार्य किया है। दोनों जिलों का पृथक प्रेजेन्टेशन रखा जाए, जिससे अन्य जिले अनुकरण कर सकें।

Related posts

कोरोना संक्रमण के प्रबंधन के लिए जिला-स्तर पर मंत्रियों को सौपीं गई जिम्मेदारी

MP SIDHI NEWS TEAM

पंचायत सचिव 3500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, पीएम आवास की तीसरी किस्त निकालने के एवज में मांगे थे 4 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

महिला का प्रेमी ही निकला हत्यारा, प्रेम प्रसंग में शक के चलते गला दबाकर किया था हत्या, आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार..

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!