24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

वीडियो कॉल के माध्यम से साइबर एक्स्टोर्शन कर विधायक को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित केस में एसपी सचिन शर्मा जी के निर्देश पर छतरपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विधायक को आधी रात को एक कॉल आया था। वीडियो कॉल आने के बाद विधायक के सामने महिला अश्लील हरकत करने लगी थी। अगले दिन अश्लील वीडियो भेज विधायक को महिला ब्लैकमेल करने लगी थी। इसके बाद विधायक ने पुलिस में शिकायत कराई थी। पुलिस ने जांच के बाद राजस्थान से युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ही महिला की आवाज में विधायक को फोन करता था।

कांग्रेस विधायक नीरज दीक्षित ने 22 तारीख को थाना गढ़ी मलहरा पहुंचकर मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में विधायक नीरज दीक्षित ने यह कहा था कि एक महिला ने उन्हें देर रात अश्लील वीडियो कॉल किया। सुबह में ब्लैकमेल करते हुए पैसों की मांग करने लगी। इस मामले में छतरपुर पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

छतरपुर पुलिस के पीआरओ एसडीओपी शशांक जैन ने जानकारी देते हुए बताया है कि संबंधित मामले में एसपी सचिन शर्मा ने मामले का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की थी। साइबर सेल के माध्यम से उस टीम को इस बात की जानकारी लगी कि विधायक को जिस नंबर से मैसेज या कॉल आ रहे थे, वह राजस्थान से ऑपरेट हो रहा है।

उसके बाद पुलिस का एक दल राजस्थान पहुंचा और वहां से उन्होंने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। इस खुलासे में आरोपी ने बताया कि वह लड़की बनकर पहले लोगों से बात करता था और एक रिकॉर्डेड अश्लील वीडियो से संबंधित व्यक्ति को कॉल किया जाता था। व्यक्ति जब जाल में फंस जाता था तो उसे ब्लैकमेल करने का काम शुरू हो जाता था।

लड़की समझ फंस जाते थे लोग
ज्यादातर लोग लड़की की अश्लील हरकत देख और बात करने के तरीके में समझ जाते थे। उसके बाद आसानी से उनका शिकार बन जाते थे। शशांक जैन ने बताया कि ये लोग एक गिरोह की तरह काम करते थे। अब तक 21 लोगों से 14 लाख रुपए इस तरह की ब्लैकमेलिंग कर वसूल चुके हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। एमपी में बीते कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें लोगों को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया जाता था। बीते दिनों ग्वालियर में एक स्कूली छात्र के साथ ऐसा हुआ था।

Related posts

करीब आधा दर्जन दबंगो ने किया धारदार हथियार से हमला 5 लोग गभीर घायल।

inishantthakur@gmail.com

समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी के लिए बदला तरीका,,समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 फरवरी 2022 से शुरू

MP SIDHI NEWS TEAM

बुजुर्गों की सामाजिक पेंशन छ: सौ से बढ़ाकर तीन हजार की जाए, राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक नीति बने रेल टिकिट में 50 प्रतिशत छूट बहाल करें-अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!