28.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगो की मौत

रीवा। बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है इसी के चलते प्रदेश के रीवा में बारिश से बड़ा हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के कारण दीवार गिरने से एक ही परिवार के 4 लोगों की दबने से मौत हो गई। सोते समय परिवार पर दीवार गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।मृतकों में पति-पत्नी और दो बेटियां शामिल हैं। वहीं 2 अन्य गंभीर हैं।

गढ़ थाना क्षेत्र के बहेरा घुचियारी गांव में कच्चा मकान ढहने से चार लोगों की मौत हो गई है। मनोज पांडेय (35), उनकी मां कमेली पांडेय (60), दो बेटियां काजल (8) और आंचल पांडे (7) की मौत हो गई। मलबे में दबे दो लोगों को गंभीर हालात में बाहर निकाल लिया गया है। गांव में सड़क नहीं है। इसलिए रेस्क्यू टीम घटना के बाद मौके पर समय से नहीं पहुंचीं। इसकी वजह से घंटों लोग मलबे में फंसे रहे और उनकी मौत हो गई। गांव वालों ने खुदाली फावड़ा से मलबे को हटाया। सुबह 10 बजे शव निकाले गए।

सिंगरौली में भी दीवार गिरने से हादसा

वही दूसरी ओर शनिवार-रविवार रात बजे सिंगरौली के विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र की जयंत चौकी इलाके में हादसा हुआ। जयंत चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी ने बताया कि सामन्ता कंपनी की दीवार गिर गई। दीवार का मलबा झुग्गी बनाए मजदूर भोला मुंडा (32) वर्ष निवासी झारखंड के परिवार पर गिर गई। भोला के दो बच्चे नीरज मुंडा (10),सनिका मुंडा (2) की मौके पर मौत हो गई। वहीं भोला की बेटी रागिणी मुंडा (7) गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे में भोला और उसकी पत्नी विनीता (28) भी घायल हैं। बच्ची को नेहरू अस्पताल के वेंटिलेटर पर रखवाया गया है।

Related posts

रीवा से सीधी आ रही यात्रि बस मोहनिया घाटी में हुई हादसे का शिकारा,दर्जन भर से अधिक यात्री जख्मी

MP SIDHI NEWS TEAM

 6000 पदों पर होगी कांस्टेबल भर्ती, बदलेगी रणनीति, इस महीने जारी होंगे नोटिफिकेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा-विधायक सीधी श्री शुक्ल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!