29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
Bankingमेरा विंध्य

रीवा में बढा कोरोना कर्फ्यू : 31मई को सुबह 6 बजे तक रहेगा टोटल लॉकडाउन

रीवा जिले में कोरोना की संक्रमण दर 14 फीसदी को देखते हुए 31 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। वहीं, 31 मई तक शादियों को भी प्रतिबंधित कर किया है। यह निर्णय 13 मई को हुई जिला आपदा प्रबंधन टीम के निर्णय अनुसार कलेक्टर इलैया राजा टी ने कोरोना कर्फ्यू के आदेश 15 मई को जारी किए है।

कलेक्टर ने बताया कि पहले जिले की संक्रमण दर 31 फीसदी तक पहुंच गई थी। जो अब लगातार घट रही है। वर्तमान समय में 85 प्रतिशत रिकवरी चल रही है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार 5 फीसदी से ऊपर जिने जिलों में कोरोना के केस आ रहे हैं। उन जिलों में लॉकडाउन को लेकर सख्ती बरतने के आदेश हैं।

पहले 17 मई की सुबह 6 बजे तक था लॉकडाउन

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रीवा जिले में पहले 17 मई की सुबह 6 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया था। बीते 13 मई को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्ट्रट के मोहरन सभागार में जिला आपदा प्रबंधन टीम की बैठक ली थी। जहां सबकी सहमति से 31 मई तक लॉकडाउन करने का निर्णय लिया गया था। जिसका आदेश कलेक्टर ने शनिवार की देर शाम जारी किया है। कलेक्टर ने कहा है कि प्रतिबंधात्मक आदेश यथावत माने जाएंगे। सिर्फ जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी अन्य चीजों में प्रतिबंध रहेगा।

Related posts

शहडोल : गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा दो ट्रकों की सीट के नीचे छिपाकर रखा था 1 करोड़ का 7 क्विंटल गांजा,2 ट्रक, एक कार और एक बाइक,85 हजार नगद सहित 12 आरोपी पुलिस की हिरासत में

MP SIDHI NEWS TEAM

बस में प्रेमी के साथ संदिग्ध हालत में मिली युवती; गालियां देते हुए अर्द्धनग्न हालत में थाने ले गए

MP SIDHI NEWS TEAM

नेशनल हाईवे 39 में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!