32.4 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedसीधी दपर्ण

सीधी का बहुमुखी विकास भाजपा ने किया, जल्द ही मुख्यमंत्री देंगे मेडिकल कॉलेज की सौगात – सीधी विधायक

सीधी। सीधी का सर्वश्रेष्ठ और बहुमुखी विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। पहले किसी जमाने में जब यहां के नेता मुख्यमंत्री हुआ करते थे तब यहां न तो आईटीआई थी, ना सड़के थी, न रोजगार के अवसर थे और ना ही इस प्रकार की जनता के कल्याण की सुख सुविधाएं थी। हमारी पहल पर आज जिले में चारों चमाचम सड़के हैं। 24 घंटे बिजली है। नल जल योजना के माध्यम से जल्द ही टोपी वाला पानी और जिले को मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। स्मार्ट सिटी सीधी को हमने बनाया।

उक्त आशय के उद्गार सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर स्थानीय सर्किट हाउस में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकार वार्ता में चर्चा के दौरान कहीं।

आगे एक सवाल के जवाब में सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि गांव का शहर की ओर पलायन रुके, हमारे युवाओं का स्किल डेवलपमेंट हो, इसके लिए जल्द ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं के लिए हुनर कौशल की ट्रेनिंग के साथ-साथ वेतन भी देगी। ट्रेंड व्यक्ति, अपना स्वयं का रोजगार खोल सकेगा या फिर किसी कंपनी में रोजगार प्राप्त कर सकेगा।

शिक्षा के क्षेत्र में पूछे जाने पर विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि सीधी को स्वशासी महाविद्यालय की सौगात भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने दी है। सीधी का विधि महाविद्यालय, इंजीनियरिंग महाविद्यालय स्वीकृत है। कुछ तकनीकी स्वीकृति ना मिलने के कारण यह कार्य अभी धरातल पर नहीं उतरा है, अति शीघ्र सीधी में अच्छा इंजरिंग कॉलेज और ला कालेज मधुरी में संचालित होगा। सर्व सुविधा युक्त पॉलिटेक्निक कॉलेज हमने पहले ही चालू कर दिया है।

एक सवाल के जवाब में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला ने कहा कि कांग्रेश बहनों को गुमराह करते हुए फार्म भरा रही है, जो एक छलावा है। यह फार्म की क्या दुर्गति होगी, ईश्वर ही मालिक है। जब कांग्रेस की सरकार आती है तब तो यह कुछ कर नहीं पाते हैं। केवल और केवल झूठ फरेब का इनका काम है। सीएम राइस विद्यालय 16 एकड़ में मधुरी में अति शीघ्र बनेगा।

औद्योगिक क्षेत्र के सवाल पर सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि पटेहरा, गोरियरा में अतिशघ्र ग्रेफाइट के उद्योग धंधे स्थापित होंगे। 3 अरब की सड़कें सीधी में जल्द ही बनने वाली हैं। इनकी राशि आ चुकी है। उत्तरी बाईपास रिंग रोड,सीधी दक्षिण और उत्तर टोला की रोड, ऐसे दर्जनों सड़कें स्वीकृत है।

एक सवाल के जवाब में सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि कायाकल्प योजना के अंतर्गत हम ने मुख्यमंत्री से से फंड लाकर शहर की सड़कों का सुंदरीकरण हो रहा है।

दलगत राजनीति सीधी के विकास में रोडे नहीं आएगी

कांग्रेसी और कांग्रेस पर चुटकिया लेते हुए सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि ऐ अपने आप में ही लड़ रहे हैं और स्वतः ही समाप्त हो जाएंगे। कांग्रेस की चिंता करने की जरूरत नहीं है। जल्द ही सीधी विधानसभा में कम्युनिटी हॉल, पत्रकारों के लिए पत्रकार भवन की सौगात मिलेगी। पत्रकारों का आह्वान करते हुए सीधी विधायक ने कहा कि आप सभी एक समिति बनाकर पत्रकार भवन हेतु पहल करें।

मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार पर प्रहार करते हुए सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि कांग्रेश की कमलनाथ सरकार ने संबल योजना, कर्मकार, कन्या विवाह योजना, लाडली लक्ष्मी योजना अनेकानेक जन कल्याण की योजनाएं पैसे का रोना रोकर बंद कर दी थी। जनता जनार्दन से मैं अपील करता हूं कि वह कांग्रेस के मगरमच्छ के आंसू में ना आए। इस दौरान सीधी विधायक श्री शुक्ला ने शायराना अंदाज में शेरो शायरी के माध्यम से कांग्रेश और उनके नेताओं पर भरपूर कटाक्ष किया और लोगों ने जमकर ठहाके लगाए।

सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि सीधी विधानसभा का कोई भी गांव विद्युतीकरण से अछूता नहीं रहेगा अभी 16 करोड इस कार्य हेतु प्राप्त हुए हैं, जहां ट्रांसफार्मर, बिजली मरम्मत व अन्य हेतु हम इसे खर्चा करेंगे।

सर्व सुविधा युक्त सब्जी मंडी विजयपुर में अति शीघ्र बनकर तैयार हो रही है। स्मार्ट सिटी का कार अति शीघ्र पूर्ण होते ही सीधी और सुसज्जित होगी। सीधी नगर पालिका भविष्य में 24 गांव और सम्मिलित होने से और सुसज्जित दिखेगी। साथ ही सीधी का विकास और बेहतर होगा और लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा।

प्रत्याशी के सवाल पर सीधी विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि प्रत्याशी तय करना पार्टी का काम है। पार्टी का नेतृत्व सजग और सक्षम है। इसमें मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का के 9 वर्ष बेमिसाल – देव कुमार

इसके पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल है मोदी जी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सफलता के नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। समाज में अंतिम व्यक्ति का कल्याण ही भाजपा कमीशन है। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन सह जिला मीडिया प्रभारी दिलीप सिंह चौहान ने किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता गुरुदत्त शरण शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे, सह मीडिया प्रभारी डा मनीला सिंह चौहान, दिलीप सिंह चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष अम्बुज सिंह चौहान, भाजपा नेता अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं बेब मीडिया के आधे सैकड़ा से अधिक पत्रकार उपस्थित रहे।

Related posts

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का आयोजन अब भारत की जगह यूएई और ओमान में

MP SIDHI NEWS TEAM

बूथ विस्तार अभियान की शानदार सफलता के बाद समर्पण निधि में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता -राजेंद्र शुक्ला

MP SIDHI NEWS TEAM

नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी,मध्‍य प्रदेश में 90 मिलीलीटर की छोटी बोतल में मिलेगी देसी शराब, लाइसेंस फीस 5% से बढ़ाकर 10% की, 10 माह के लिए दिए जाएंगे ठेके

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!