24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

पूर्व नेता प्रतिपक्ष के निर्देश एवं मार्गदर्शन में यूथ कांग्रेस ने जिले में किया सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य आरंभ

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के निर्देश एवं मार्गदर्शन में यूथ कांग्रेस ने जिले में सैनिटाइजर का छिड़काव शुरू किया है जिसकी शुरुआत जिला स्तर पर 27तारीख से की गई जो अनवरत जारी है इसी तारतम्य में आज चुरहट विधानसभा के पटपरा,चुरहट,रामपुर,बघवार,हत्था,पोस्ता,हनुमानगढ़,खड्डी,चकडौर, में सेनेटाइजर का छिड़काव किया गया ।

इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र ने कहा की आप सभी साथियों से आग्रह है कि,आप भी अपने-अपने कस्बों में निर्धारित समयानुसार “सेनेटाइजर छिड़काव” करवाए और कोरोना की इस जंग में यूथ के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले। पूर्व यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव कमलेंद्र सिंह डब्बू ने कहा की यूथ कांग्रेस लगातार इस प्राकृतिक आपदा कोरोना काल में लोगो को भोजन उपलब्ध कराना,सेनेटाइज करना यूथ कांग्रेस की सराहनीय पहल। आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा यूथ कांग्रेस का बहुत ही सराहनीय एवं काबिले तारीफ कार्य है इस पहल से कोरोना की चैन तोड़ने में मदद मिलेगी। यूथ कांग्रेस चुरहट विधानसभा अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा यूथ कांग्रेस जान की परवाह ना करते हुए लोगों की मदद के लिए चुरहट विधानसभा के कोने कोने में पहुंच रही है और हर संभव मदद कर रही हैं।

Related posts

22 फरवरी को गुमशुदा हुए नाबालिग शिवम प्रजपति का शव चौथे दिन बाद सूखानाले से हुआ बरामद

MP SIDHI NEWS TEAM

कर्म ही पूजा है , व्यक्ति कर्म से महान होता हैं -इन्द्र शरण  

MP SIDHI NEWS TEAM

मोदी सरकार के 8 साल सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम को लेकर भाजपा की जिला बैठक सम्पन्न 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!