
सीधी जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त। यहां कब कौन कहां और किसके हिंसा का शिकार हो जाए कुछ कहना मुश्किल है। उक्त घटना कमर्जी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।वर्तमान समय पर देखा जा रहा है कि पुलिस का खौफ युवाओं पर नहीं है। और छोटी-छोटी बातों में गुस्सा इतना ज्यादा आ जाता है कि अपराध करने पर उतारू हो जाते हैं। बकायदा घटना को अंजाम देने का वीडियो भी लगातार युवा बनाने लगे हैं। इससे पहले आपने रीवा जिले में मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया में अवश्य देखा होगा वर्तमान स्थिति सीधी जिले में भी देखने को मिल रही है।
क्या है मामला
आशू सिंह गहरवार पिता शिवकुमार सिंह गहरवार उम्र 17 वर्ष निवासी ग्राम पहाडी थाना अमिलिया जिला सीधी के द्वारा दिनांक 09.03.2022 को मै व करन प्रताप सिंह दोनो कक्षा 12वीं की भूगोल विषय की परीक्षा देने शा.उ.मा.वि. हटवा खास गये थे। परीक्षा देकर अपनी मोटर सायकल क्रमांक एमपी 53 बीए 6577 से पीछे करन प्रताप सिंह को बैठाकर वापस घर आ रहे थे। समय करीब 1.30 बजे दोपहर जैसे ही हटवा बरहा टोला बाजार के पहले पहुंचे तो तभी दिव्यांशू बघेल, संजीव तिवारी, रामकृष्ण व्दिवेदी, दीपक व्दिवेदी चारो लोग मिलकर हम दोनों की गाड़ी रुकवा कर मां बहन की गाली देने लगे तब मै गाली गलौज देने से मना किया तो हाथ में लिये डण्डे से मारपीट करने लगे मुझे रामकृष्ण एवं दीपक डण्डा से हाथ पीठ, कमर में मारने लगे तथा करन बीच बचाव करने लगा तो उसे भी रामकृष्ण व दीपक डण्डा से मारने लगे मैं मना करने लगा तो दिव्यांशू बघेल, संजीव तिवारी भी हाथ मुका से मारपीट करने लगे हल्ला गोहार करने लगे तो आस पास के बहुत से लोगो ने देखा है।
परन्तु कोई भी बीच बचाव करने नहीं आया सामने, मारपीट करने के बाद उक्त चारो यह कहते हुये चुपचाप घर चले जाओ अगर रिपोर्ट करने गये तो दुबारा मारेगे इस घटना की बात जब हम अपने घरवालो को फोन से बताये तों उनके द्वारा रिपोर्ट करने को कहां गया तब हम दोनो थाना रिपोर्ट करने आये और रिपोर्ट दर्ज कराई। कमर्जी पुलिस द्वारा 294 – 323 – 506 – 34 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया ।
