25.5 C
Madhya Pradesh
August 3, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशराजनीति

दिग्विजय सिंह के इस सवाल पर भड़के विवेक अग्निहोत्री

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोमवार को एक वीडियो साझा कर द दश्मीर फाइल्स के निर्देशक और फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री पर निशाना साधा. दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट को कोट ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विवेक अग्निहोत्री पर तंज़ कसते हुए कहा कि आप लोग चुप क्यों हैं? अब कश्मीर फाइल्स का सीक्वेल बनाएंगे क्या? दिग्विजय सिंह के इस हमले पर विवेक अग्निहोत्री पलटवार किया है.

विवेक अग्निहोत्री ने दिग्विजय सिंह के ट्वीट के जवाब में लिखा है कि हिंदू लाल चौक पर अपने हक की मांग कर रहे हैं और यही द कश्मीर फाइल्स की ताकत है. विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, “जबसे सोनिया जी ने आपको कचरे की पेटी में फेंका है आप बहुत भिनभिना रहे हैं. इसके पहले कभी हिंदुओं को लाल चौक पे अपने हक़ की मांग करते देखा था? यही इस फ़िल्म की ताक़त है.”

दरअसल दिग्विजय सिंह ने सोमवार को कश्मीर के लाल चौक का एक वीडियो ट्विटर पर साझा किया, जिसमें कुछ लोग कथित तौर पर कहते सुने जा रहे हैं कि ‘…हम कश्मीरी पंडित हैं’. विरोध प्रदर्शन के इस वीडियो को शेयर करते हुए दिग्विजय सिंह ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म के बहाने पीएम और गृह मंत्री के अलावा निर्देशक विवेक अग्निहोत्री पर भी निशाना साधा था. उन्होंने लिखा था, “विवेक अग्निहोत्री जी अनुपम खेर जी अमित शाह जी मोदी जी आप क्यों चुप हैं? अब कश्मीर फाइल्स का सीक्वल बनाएंगे क्या?” 

Related posts

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बोले- दूसरी लहर आई है या भेजी गई है,आशंका कहीं कोरोना की दूसरी लहर चीनी वार तो नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश वासियों को किया संबोधित, बोले एक महिने के अंदर होगी नर्स, डॉक्टर और टेक्नीशियन की भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

जुकाम, बुखार के मरीजों को मेडिकल किट देकर इलाज़ प्रारम्भ करें,घर-घर सर्वे कर जहाँ कोरोना है उसे वहीं समाप्त कर दें-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!