29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

फिर CM बनने की दुआ पर दिग्विजय सिंह बोले- अब अरूण जैसे नये लड़के

एक कार्यकर्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश के राजा साहब के लिए दुआ करें की वह फिर मुख्यमंत्री बन जाए। इस पर दिग्विजय सिंह ने अरुण यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब किसी युवा को मौका मिलना चाहिए जो हमारे साथ है।

मध्य प्रदेश की सियासत (MP Politics) में हलचल का दौर जारी है। आगामी चुनावों की दस्तक के पहले मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। अपने बयान में इशारों ही इशारों में दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव (Arun Yadav) को मुख्यमंत्री बनने का मौका देने की बात कही है।इधर, बीजेपी नेता हितेश वाजपेयी ने उनके इस बयान पर चुटकी ली है।

दरअसल, अपने राजनीतिक बयानों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इन दिनों खरगोन और बुरहानपुर के दौरे पर निमाड़ क्षेत्र में है।इस दौरान गुरुवार रात को खंडवा जिले के ग्राम भोजा खेड़ी में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के आमंत्रण पर दरगाह चादर चढ़ाने पहुंचे और जैसे ही चादर चढ़ाकर बाहर निकलने लगे तो एक कार्यकर्ता ने कहा कि मध्य प्रदेश के राजा साहब के लिए दुआ करें की वह फिर मुख्यमंत्री बन जाए। इस पर दिग्विजय सिंह ने अरुण यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि अब किसी युवा को मौका मिलना चाहिए जो हमारे साथ है, तभी सभी ठहाके लगाने लगे और अरुण यादव भी हंसते नजर आए ।

दिग्विजय सिंह  के साथ अरूण यादव की मौजूदगी और मुख्यमंत्री बनने के मौके को लेकर दिए गए इस बयान के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है, आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।उनके इस बयान से साफ हो गया है कि वे उम्र दराज नेताओं की बजाय युवा को मुख्यमंत्री बनना देखना चाहते है। इस बयान को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से समय समय पर सामने आती नाराजगी और अनबन से जोड़कर देखा जा रहा है। वही युवाओं को सीएम चेहरा बनाने की दिशा में बयान के मायने यादव ही नहीं उनके बेटे और युवा कांग्रेस विधायक जयवर्धन के लिए भी कवायद की ओर पहला कदम माना जा सकता है।

बीजेपी ने ली चुटकी

बीजेपी नेता हितेश वाजपेयी ने ट्वीट करके लिखा है कि दिग्विजय सिंह ने जेब में “लोली-पॉप” भरकर घूमना शुरू कर दिया है …. इसी क्रम में अरुण यादव को उन्होंने बुरहानपुर की दरगाह पर मुख्यमंत्री बनाने की एक “लोली-पॉप” उछाली है ..देखते हैं आगे क्या होता है !वही इस ट्वीट को #Digvijay_singh #Arun_Yadav #Congress के साथ शेयर किया है।

Related posts

जिले के 1036 बूथों पर उत्सव के रूप में आयोजित हुई मन की बात, शामिल हुए प्रदेश मंत्री, जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक सहित सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी 

MP SIDHI NEWS TEAM

पेट्रोल पंप पर सेल्समैन पर कट्‌टा अड़ाकर लूट ले गए हजारों रुपए

MP SIDHI NEWS TEAM

आज भाजपा सोशल मीडिया की जिला कार्यसमिति की वर्चुअल बैठक सम्पन्न हुई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!