27.8 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

लॉकडाउन में क्राइम अनकंट्रोल : इलाज कराने जा रही 82 साल की वृद्धा के गले से बदमाश ने खींची चेन, झुमका छीनने में बाइक पलटी, मां की मौत, बेटा घायल

मृतक रानी मिश्रा की जीवित अवस्था की फोटो (फाइल फोटो)

कोरोना संक्रमण के दौर में पूरा प्रदेश लॉकडाउन से गुजर रहा है। वहीं लॉकडाउन बीच अपराधियों के हौसले बुलंद हैं,अपराध बढ़ता जा रहा है। जबलपुर में लॉकडाउन के बीच क्राइम अनकंट्रोल हो गया है। जीसीएफ अस्पताल के सामने लुटेरे ने 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान ले ली। बुजुर्ग महिला अपने 62 वर्षीय बेटे के साथ बाइक से सीजीएस अस्पताल इलाज करने जा रही थी। लुटेरे ने पहले चेन छीनी फिर झुमका। इस दौरान पल्लू भी झुमके साथ खिंचता चला गया। तभी मां-बेटे बाइक से गिर पड़े और लुटेरा सतपुला से रांझी की ओर फरार हो गया। घायल मां-बेटे को जीसीएफ अस्पताल से घमापुर थाने और विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया। यहां बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।

खबरें और भी 👉👉👉 कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने पहुंची पुलिस ने दुकानदार के सिर पर मारा डंडा निकला खून, भीड़ ने आरक्षक को जमकर लाठी-डंडों से पीटा.

शहर के लालमाटी गोपाल होटल के पास रहने वाले 62 वर्षीय दिनेश मिश्रा सीओडी से रिटायर्ड हैं। उनके साथ उनकी 82 वर्षीय मां रानी मिश्रा भी रहती थीं। उनकी तबीयत कुछ खराब थी। शुक्रवार को दिनेश मिश्रा मां काे दिखाने वीकल के आगे सीजीएस अस्पताल जा रहे थे। दिनेश मिश्रा के मुताबिक वह जीसीएफ अस्पताल के सामने पहुंचे थे। तभी पीछे से एक बाइक सवार नकाबपोश आया।आरोपी ने दिनेश मिश्रा के बगल में बाइक लगाकर झपट्‌टा मारकर पहले रानी मिश्रा के गले में पहने गए चेन को खींचा और फिर कानों में पहने गए झुमका को छीनने का प्रयास किया पर झुमके के साथ उनकी साड़ी का पल्लू आ गया। इस झटके से बाइक अनियंत्रित हो गई। दिनेश मिश्रा बाइक लेकर मां के साथ गिर गए। उनकी मां का सिर फट गया।

खबरें और भी 👉👉👉 तीन दोस्तों ने पहले की शराब पार्टी, फिर आरोपी ने मांगी 80 हजार की उधारी, न देने पर मार दी गोली.

घटना जीसीएफ अस्पताल के ठीक सामने हुआ था। चीख सुनकर अस्पताल के लोग मदद को दौड़े। मां-बेटे को अस्पताल में ले गए। मां-बेटे को एम्बुलेंस से पहले घमापुर थाने और फिर वहां से विक्टोरिया अस्पताल भिजवाया। विक्टोरिया जिला अस्पताल में रानी मिश्रा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना काे लेकर मिश्रा परिवार सहित आसपास के लोगों में गहरा आक्रोश है। परिवार के जगमोहन मिश्रा ने आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

खबरें और भी 👉👉👉 विन्ध्य में ब्लैक फंगस का कहर : रीवा मेडिकल कॉलेज में उपचार कराने आए सतना के युवक की चिकित्सकों ने निकाली आंख.

चेन स्नेचिंग के दौरान महिला की मौत की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस का रवैया और शर्मनाक रहा। लूट व हत्या का प्रकरण दर्ज करने की बजाए पुलिस ने अभी मर्ग कायम कर जांच में लिया है। घमापुर पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला है।टीआई का दावा है कि घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें यह पता नहीं लग पा रहा है कि वृद्धा कैसे गिरी।

Related posts

सीधी कोतवाली पुलिस की बड़ी कामयाबी : नशीली कफ सिरप के तस्कर को पहुँचाया सलाखों के पीछे

MP SIDHI NEWS TEAM

आगामी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

MP SIDHI NEWS TEAM

मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का पोर्टल शुरू,सेवा क्षेत्र एवं व्यवसाय के लिए 25 लाख रुपए तक तथा निर्माण कार्यों के लिए 50 लाख रुपए तक की परियोजनाएं की जा रही स्वीकृत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!