
एमपी पुलिस के एक जवान की पिटाई का सामने आया है, जिसमें कई लोग एक पुलिस जवान की बुरी तरह से पिटाई करते हुए नजर आए रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब तेजी से वायरल हो गया है। छतरपुर में बमीठा थाना क्षेत्र के ग्राम झमटुली में कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। वहीं छतरपुर पुलिस के एक आरक्षक के साथ भीड़ के द्वारा दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जिसका वीडियो विचलित करने वाला है। इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि आरक्षक के पीछे एक दर्जन से ज्यादा लोग डण्डा लेकर दौड़ रहे हैं। किसी तरह वह जान बचाने के लिए एक घर में घुसता है जहां भीड़ उस पर टूट पड़ती है। भीड़ के द्वारा डण्डों से सिपाही की मारपीट की जाती है और फिर लोग मौके से भाग जाते हैं।
खबरें और भी 👉👉👉 रीवा महाराजा पुष्पराज सिंह ने की माँग, संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान का नाम मोहन राष्ट्रीय उद्यान किया जाय…
बताया जा रहा है कि गांव झमटुली में कोरोना कर्फ्यू के बीच शुक्रवार को एक साप्ताहिक हाट बाजार लगा था। हाट बाजार में सोशल डिस्टेंशिंग का उल्लंघन हो रहा था। भीड़ जुटने की सूचना के बाद को इसे बंद कराने डायल 100 वाहन से दो पुलिस कॉन्स्टेबल पहुंचे थे। शाम 5 बजे डायल100 से पहुंचे दोनों आरक्षकों ने लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। जहां हुए विवाद में भीड़ ने सिपाहियों की पिटाई कर दी।लोग दुकानें भी बंद करने लगे लेकिन एक फल बेचने वाला हल्लन खटीक विवाद करने लगा तो सिपाही संत कुमार ने डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहुलुहान हो गया। इससे भीड़ उत्तेजित हो गई। भीड़ में से किसी ने सिपाही इंद्रेश के हाथ में बका मार दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि जब पुलिस का डंडा एक सब्जी विक्रेता के सिर पर लग गया तो भीड़ भड़क गई और दोनों पुलिस सिपाहियों पर हमला कर दिया। भीड़ के इस हमले में एक सिपाही इंद्रेस के हाथ में धारदार हथियार से जख्मी हो गए, वहीं जब एक सिपाही संत कुमार खुद को भीड़ बचाने के लिए एक मकान में घुस गया तो कुछ तो उत्तेजित लोग हाथों में लाठी-डंडे लिए हुए उस पर हमला कर दिया।
खबरें और भी 👉👉👉 सतना में इस्तेमाल की गई PPE किट को धोकर वापस बेचने का मामला, वायरल वीडियो ने खोली पोल.
खून देखकर भड़के लोग
दुकानदार को खून निकलता देख लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। डायल 100 का ड्राइवर भागने में सफल हो गया। वहीं पुलिस कांस्टेबल संत कुमार ने एक घर में घुसकर खुद को बचाने की कोशिश की। आक्रोशित लोगों ने घर में घुसकर पुलिसकर्मी को लाठी डंडों से जमकर पीटा। गांव के ही कुछ लोगों ने पुलिस कर्मी का बचाव किया।

ग्रामीणों ने आरक्षक और पुलिस बल को सुरक्षित बचाया। इसके बाद डायल 100 थाने पहुंची। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने झमटुली गई पुलिस पर हमले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल भेजा गया है।घायल आरक्षक का इलाज कराने के बाद मारपीट करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आरक्षक संत कुमार की रिपोर्ट पर हुल्लर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपित गांव से फरार हो गया है।

1 comment
[…] […]