27.8 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सीएम शिवराज करेंगे प्रदेश के सबसे ऊंचे ब्रिज का लोकार्पण

आने वाले गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के शहर कटनी में बने रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। 7 अप्रैल को 85 करोड़, 49 लाख 45 हजार लागत से बने ओवर ब्रिज का लोकार्पण मुख्यमंत्री करने वाले हैं। बता दें कि यह ओवर ब्रिज मध्य प्रदेश का सबसे ऊंचा ओवरब्रिज है, जिसकी ऊंचाई 18.04 मीटर होगी। ओवर ब्रिज रेलवे लाइन के ऊपर से गुजरेगा। बता दें कि यहां मध्य प्रदेश का पहला सेपरेटर भी बनाया जा रहा है, जिसकी क्लीयरिंग देने के लिए ब्रिज की ऊंचाई भी बढ़ाई गई है।

इस ब्रिज के निर्माण में आधुनिक तकनीक और सामग्री का प्रयोग इंजीनियरों द्वारा किया गया है। साथ ही ब्रिज पर शोर में कमी के लिए Noise Barrier भी लगाए गए हैं। यह ब्रिज 48 पिलर पर खड़ा है, जिसकी कुल लंबाई 1433.51 मीटर है और भारवाहन क्षमता 10 टन है। इस रेलवे ओवरब्रिज के कारण कटनी से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक जाम के झंझट से मुक्ति मिलेगी और यातयात सुविधा भी सही होगी। फिलहाल जो कटनी शहर और जबलपुर के बीच आने-जाने वाले नागरिकों को जाम की समस्या झेलनी पड़ती है उसका समाधान भी इस ओवर ब्रिज के बाद खत्म हो जाएगा।

Related posts

मध्यप्रदेश में एक्टिव केस 1000 पार,सरकार अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

बहन को परेशान कर रहा था सिरफिरा आशिक, नाबालिग भाई ने सीने में दाग दी चार गोलियां

MP SIDHI NEWS TEAM

जिले में अंकुर अभियान अंतगर्त एक लाख से अधिक पौधों का होगा रोपण

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!