25.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

“AAP” ने घोषित किया सीएम का चेहरा, भगवंत मान के नाम पर लगी मुहर

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पार्टी के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगा दिया है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आज मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी। पार्टी ने भगवंत मान को सीएम का चेहरा घोषित किया है।

हालांकि भगवंत सिंह का नाम पहले से तय माना जा रहा था लेकिन आम आदमी पार्टी ने अलग तरह से इसके लिए प्रक्रिया अपनाई। पार्टी ने व्हाट्स एप पर एक सर्वे कराया जिसमें भगवंत मान सबसे ज्यादा 21 लाख लोगों की पसंद बने।

अरविन्द केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भगवंत मान मेरे छोटे भाई हैं यदि मैं खुद उनका नाम घोषित कर देता तो लोग मुझपर भाई भतीजावाद के आरोप लगाते, इसलिए मैंने उनका नाम घोषित नहीं किया लेकिन पंजाब की 21 लाख जनता ने उन्हें सीएम का चेहरा माना है।

Related posts

भाजपा नेता जीतेंद्र, पुष्पराज, संतोष एवं तुषार को मिली बड़ी जिम्मेदारियां, जताया आभार 

MP SIDHI NEWS TEAM

किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी राहत जारी रहेगी समर्थन मूल्य पर खरीदी,जो किसान छूट गये है, उनको एसएमएस जारी करें: प्रमुख सचिव खा़द्य

MP SIDHI NEWS TEAM

नगरीय निकाय चुनाव पर नई अपडेट, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने दिए बड़े निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!