29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कबाड़वाले से उज्जैन जिले के गांव में जबरदस्ती लगवाए जय श्रीराम के नारे

मोहर्रम के दौरान उज्जैन की गीता कॉलोनी में देश विरोधी नारे लगाए जाने के पश्चात सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की कोशिशें भी होने लगी है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कतिपय असामाजिक तत्व इसकी आड़ में गैरकानूनी तरीके से लोगों को परेशान करने लगे हैं। ऐसा ही वाकया महिदपुर तहसील के गांव झारडा में सामने आया है। यहां पर गांव में एक कबाड़ी वाले को बेइज्जत किया गया उसकी गाड़ी से सामान फेंका गया और उसे चेतावनी दी गई कि फिर कभी गांव में आए तो ठीक नहीं होगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है एवं दोषियों पर कार्यवाही करने की बात कह रही है।

यह घटना महिदपुर तहसील के झारड़ा के पास स्थित पिपलिया धूमा गांव की बताई जा रही है यहां का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक कबाड़ी वाले को घेरकर खड़े हो जाते हैं। और कबाड़ी वाले से जबरदस्ती जय श्री राम का नारा लगाने के लिए कहते हैं। वही कबाड़ी वाले को धमकाते हुए कहते हैं कि तुझे गांव में आने की किसने इजाजत दी। गांव के युवक कबाड़ी वाले को धमकी देते हैं कि फिर गांव में आया तो ठीक नहीं होगा यह चेतावनी देकर और जबरदस्ती जय श्री राम का नारा लगवा कर कबाड़ी वाले को छोड़ देते हैं यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एएसपी आकाश भूरिया ने पुलिस अधिकारियों को जांच करने के लिए निर्देशित कर दिया है।

जल्द गिरफ्तार करेंगे

घटना से पुलिस-प्रशासनिक महकमा भी सकते में है।वीडियो सामने की सूचना मिलते ही एएसपी भूरिया झारड़ा पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की पड़ताल की। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हम आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में हैं। कुछ आरोपियों को पहचान लिया गया है। जबकि कुछ की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है। पुलिस सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द ही करेगी।

Related posts

छ: हजार समर्थन मूल्य की उड़द दो हजार में खरीदी जा रही, गेहूं की हर तौल में किसानों से कमीशन लिया गया-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

अजय सिंह को नहीं देना चाहिए कमलनाथ के खिलाफ ऐसे बयान, दिक्कत थी तो सीनियर नेताओं से कहना चाहिए-पूर्व विस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

MPPEB पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 : 8 जनवरी से शुरू होगी परीक्षा, एडमिट कार्ड पर जाने नई अपडेट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!