33.2 C
Madhya Pradesh
June 20, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

जबलपुर में सब्जी विक्रेता ने किया पुलिस आरक्षक के ऊपर चाकू से हमला,आरोपी मौके से फरार

इस करोना संक्रमण के दौर में एक तरफ पुलिस व प्रशासन कोरोना संक्रमण को काबू में करने के लिए कोरोना कर्फ्यू के नियमों का पालन कराने के लिए अपनी जान को हथेली में लेकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वहीं आए दिनों इनके साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार की घटनाएं बार-बार सामने आ रहे हैं। जबलपुर में कोरोना का संक्रमण किस तरह बढ़ा है यह सबको मालूम है ।संक्रमण के खतरे को देखते हुए जबलपुर कलेक्टर ने गाइडलाइन जारी की है कि कोई भी सब्जी बेचना वाला एक स्थान पर खड़े नहीं होंगे। गढ़ा बजारिया में आज उस समय अफरा तफरी मच गई जब दिन दहाड़े एक सब्जी ठेला विक्रेता ने गढ़ा थाने में पदस्थ आरक्षक के सीने में चाकू घोंप दिया। दरासल आरक्षक पेट्रोलिंग के तहत कोरोना गाइड लाइन का पालन के लिए गढ़ा बजारिया पहुंचा था जहां से सब्जी ठेला वालोें को मोहल्ले और कॉलोनियों में जाकर सब्जी विक्रय के निर्देश दिए परंतु उनमें से एक सब्जी ठेला विक्रेता ने आरक्षक की बात को अनसुना करते हुए बहस करने लगा औरे देखते ही देखते आरक्षक पर चाकू से प्राणघातक हमला करते हुए घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जबकि घायल आरक्षक को मेडिकल में भर्ती कराया गया है।

सांसद ने जिलाध्यक्ष के साथ किया कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, जानी कुशलक्षेम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार को कलेक्टर के निर्देश पर गढ़ा बाजार में पुलिस सब्जी विक्रेतओं को एक जगह खड़े होने से मना कर रही थी। पर कुछ सब्जी विक्रेता ऐसे थे जो कि बार-बार एक ही स्थान पर आकर खड़े हो जाते थे।निर्देश का पालन करवाते हुए गढ़ा बाजार में आज पुलिस ने कई सब्जी विक्रेताओं के सब्जी तौलने वाले तराजू छीन लिए, पुलिस सब्जी बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही थी तभी एक सब्जी विक्रेता ने आवेश में आकर पुलिस आरक्षक अजय श्रीवास्तव पर चाकू से सीने में हमला कर दिया। हमले में आरक्षक को सीने में चोट आई है, जिसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।आरोपी आहिद उस्मानी मौके से फरार हो गया है।

सांसद ने जिलाध्यक्ष के साथ किया कोविड सेंटर का किया निरीक्षण, जानी कुशलक्षेम

गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने मे पदस्थ आरक्षक अजय आज दोपहर 12 बजे गढ़ा बजारिया पहुंचे जहां कलेक्टर द्वारा जारी किए गए सब्जी बिक्री की जानकारी सब्जी-ठेला वालों को देने लगे। इसके बाबजूद कुछ ठेला वाले मानने को तैयार नहीं थे और गढ़ा बजारिया में ही अपना-अपना ठेला जमाए बैठे थे। कई बार समझाने के बाद ठेला वाले कॉलोनी और मोहल्लों की तरफ चले गए परंतु छोटी बजारिया निवासी आहिद उस्मानी अपना ठेला लेकर कहीं नहीं गया और आरक्षक से बहस करने लगा। देखते ही देखते सब्जी-ठेला विक्रेता आरक्षक के साथ झूमा झपटी करने लगा और कुछ देर में पास रखे चाकू से आरक्षक पर हमला कर दिया। आरोपी ने आरक्षक की जान लेने की नीयत से सीने में चाकू से कई वार किए जिसकी वजह आरक्षक लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंचे तो आरक्षक बेहोशी की हालात में पड़ा हुआ था जिसे उपचार के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया।

Related posts

9वीं से 12वीं के छात्रों को बड़ी राहत

MP SIDHI NEWS TEAM

03 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

वेंटिलेटर बेड दिलाने के नाम पर पिता से की 40‚000 की ठगी, बेड न मिलने पर बेटे की मौत

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!