25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा-विधायक सीधी श्री शुक्ल

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत हुआ निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

प्रदेश के साथ-साथ आज सीधी जिले की सभी 448 उचित मूल्य दुकानों में अन्न उत्सव का आयोजन कर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना अंतर्गत निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। परंपरागत ढंग से सजाई गई दुकानों में उत्सव के माहौल में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गरिमामय ढंग से जिले के 26 हजार से अधिक हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्चुअली हितग्राहियों से संवाद स्थापित किया गया।

शासकीय उचित मूल्य दुकान मधुरी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल द्वारा मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन कर हितग्राहियों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया गया। अपने उद्बोधन में विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा। यह हमारे अन्नदाता किसानों की मेहनत का परिणाम है कि आज हम खाद्यान्न की दृष्टि से सम्पन्न है। ऐसे में कोरोना जैसे संकट के समय में आपको खाद्यान्न उपलब्ध करना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्तियों के हितों के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रत्येक पात्र हितग्राही को दीवाली तक प्रतिमाह 5 किलोग्राम निःशुल्क खाद्यान्न प्रदाय किया जाएगा। यह राज्य शासन द्वारा प्रदाय किए जा रहे नियमित खाद्यान्न के अतिरिक्त होगा। उन्होने हितग्राहियों से इस बात के प्रति जागरूक रहने के लिए तथा पूरे सम्मान के साथ खाद्यान्न प्राप्त करने को कहा है।

वन नेशन वन राशन कार्ड से प्रवासी श्रमिकों को मिली राहत

विधायक शुक्ल ने कहा कि प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा वन नेशन वन राशन कार्ड योजना प्रारंभ की गई है। अब पात्र हितग्राही देश के किसी भी हिस्से में उचित मूल्य पर खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगा। सीधी से बाहर जाकर जीवन यापन करने वाले लोगों को इससे बड़ी राहत हो गई है। विधायक ने कहा कि किसी गरीब का हक नहीं मारा जाए इसलिए सरकार द्वारा समारोहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आप लोग भी जागरूक बने और सम्मान से अपने अधिकारों को प्राप्त करें।

कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित हिस्सों को छोड़कर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया जा रहा है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की कमियों को दूर करने विशेष दिन निर्धारित कर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की निगरानी में खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्ेश्य लोगों की जागरूकता के साथ-साथ खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इससे कार्यक्रम को लेकर स्ीकार्यता बढ़ेगी तथा पात्र लोगों को योजना का लाभ प्राप्त हो सकेगा।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी आशुतोष तिवारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमला कोल, धर्मेन्द्र शुक्ला सहित गणमान्य नागरिक एवं हितग्राही उपस्थित रहें।

Related posts

मध्य प्रदेश में सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू

MP SIDHI NEWS TEAM

छेडखानी के आरोपी को 02 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2000 रू अर्थदंड

MP SIDHI NEWS TEAM

कांग्रेस नेता ने सोनिया को लिखा पत्र- कमलनाथ सरकार को गिराने में दिग्विजय की भूमिका की हो जांच,साथ में भेजा है एक कार्टून जो बता रहा है कि कैसे खोद रहे हैं दिग्विजय कांग्रेस की कब्र

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!