20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
क्राइममेरा विंध्य

डेढ़ महीने से लापता युवक का नरकंकाल मिला : 11 अप्रैल को घर से निकला था फिर नहीं लौटा,कंकाल के कपड़ों से हुई पहचान

 परसमनिया रोड़ स्थित राजा बाबा झरने के पास मिला कंकाल

गुरुवार को परसमनिया रोड़ स्थित राजा बाबा झरना के एक युवक का नरकंकाल मिला है। पुलिस का दावा है, यह कंकाल मढ़ऊ निवासी भानू गौतम का है। हालांकि पुलिस ने शिनाख्ती के लिए परिजनों को भी बुलवाया था। परिजन ने कंकाल पर मिले टी शर्ट व पैंट, चप्पल देखकर पहचान की है। वहीं, मामले में रीवा से फारेंसिंक एक्सपर्ट डॉ. आरपी शुक्ला को मौके पर बुलाया था। उन्होंने मुख्य मार्ग से आधा किमी अंदर झरने के नीचे उतर कर घटनास्थल का निरीक्षण किया।

खबर यह भी है👉👉👉 वरमाला के बाद सात फेरों से पहले दुल्हन की अचानक हार्ट अटैक से मौत, साली के साथ हुई दूल्हे की शादी………

फाइल फोटो मृतक भानु गौतम

सतना के उचेहरा थाना क्षेत्र में अतरवेदिया कला और मढ़ऊ से 11 अप्रैल को दो युवकों के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अतरवेदिया कला निवासी कोदू उर्फ रामनारायण मिश्रा पिता स्व. शंकरदीन मिश्रा व मढ़ऊ निवासी भानू गौतम पिता आनंद गौतम एक सा​थ निकले ​थे। तब से दोनों लापता थे। परिजनों ने 14 अप्रैल को पोंडी चौकी थाना नागौद में गुमशुदगी दर्ज कराई। लापता होने का घटनास्थल उचेहरा थाना क्षेत्र लगा तो मामला उचेहरा ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस सुस्त रही, लेकिन बेटे की तलाश करते-करते भानू के पिता आनंद गौतम कोरोना संक्रमित हो गए। मई की शुरुआत में उनकी मौत हो गई। पंचायत प्रतिनिधियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर मामले को अवगत कराया, एसआईटी बनाकर जांच तेज की गई, एसआईटी ने गांव के दो ​तीन युवकों पर शक जाहिर किया।

खबर यह भी है👉👉👉 बरसों की दोस्ती पर भारी पड़ा एक थप्पड़ : दोस्त ने सामने से मार दी गोली, हत्या के आरोपी को एक दिन पहले मारा था थप्पड़.

बताया गया कि भानू गौतम के चाचा के ड्राइवर अंशू उरमलिया को पुलिस ने उठा लिया। उससे पूछताछ की गई, तो कंकाल के बारे में सुराग निकला। इसे पुलिस ने गुरुवार सुबह बरामद कर फारेंसिंक जांच कराई है। अंशू की मानें तो भानू की हत्या कोदू उर्फ रामनारायण मिश्रा ने की है, वह वारदात के समय साथ में था।पु​लिस सूत्रों का दावा है, मुख्य आरोपी रामनारायण मिश्रा जब दोस्त के साथ लापता हुआ था। वह वारदात के बाद बहन के घर मानिकपुर और राजस्थान में फरारी काटी थी। वहीं, राजस्थान वाले जीजा के माध्यम से पुलिस ने आरोपी को सतना बुलाया, लेकिन आरोपी वहां से साथ तो चला, लेकिन कटनी और दमोह के बीच में ट्रेन से फरार हो गया। फिर भी ​जीजा के बयान को पुलिस ने मुख्य माना है। हालांकि मुख्य आरोपी फरार है।

खबर यह भी है👉👉👉 जबलपुर में सब्जी विक्रेता ने किया पुलिस आरक्षक के ऊपर चाकू से हमला,आरोपी मौके से फरार.

बिसरा भेजा गया रीवा
घटनास्थल से बरामद बिसरा को पुलिस ने जब्त कर रीवा लैब भेज दिया है। फारेंसिंक एक्सपर्ट डॉ. आरपी शुक्ला ने बताया कि भानू गौतम की हत्या की गई है। जांच में सिर पर गोलियों के दो निशान मिले हैं। घटनास्थल के निरीक्षण में प्रतीत होता है कि आरोपियों ने हत्या कर शव छिपा दिया गया था, जो डेढ़ माह में सड़कर कंकाल बन गया। पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए कंकाल परिजनों का नहीं दिया है। वहीं, फारेंसिक एक्सपर्ट का मानना है कि अब परिजनों का डीएनए टेस्ट लिया जाएगा। पुलिस ने कुछ भी बोलने से इंकार किया है।, अगर मुख्य आरोपी पकड़ में आ जाए, तो कहानी साफ हो सकती है।

Related posts

सगाई से तीन दिन पहले क्लर्क युवती की हत्या, मारकर घर की टंकी में फेंका

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा में एक्सीडेंट के बाद मृतक के परिजनों ने चिकित्सक को पीटा, नाइट ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को जलाने की कोशिश की

MP SIDHI NEWS TEAM

इंस्टाग्राम पर हाय-हैलो का जवाब नहीं दिया तो लड़की को देने लगा न्यूड फोटो डालने की धमकी

MP SIDHI NEWS TEAM

1 comment

रीवा में जूनियर डॉक्टरों ने एसएएफ जवान को करीब एक घंटे तक कमरे मे कर बंद पीटा - MP Sidhi News May 28, 2021 at 12:42 pm

[…] खबर यह भी है👉👉👉डेढ़ महीने से लापता युवक का नरकंकाल मिल… […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!