29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

एटीएम तोड़ने के पहले ही 5 गिरफ्तार, Jio Mart में हुई 8 लाख की चोरी

उज्जैन। एटीएम तोड़कर पैसे चुराने की फिराक में बैठे 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। इधर सोमवार देर रात जिओ मार्ट में आठ लाख की चोरी का मामला भी सामने आया है जिओ मार्ट में चोरी को लेकर आशंका जताई जा रही है कि नहीं के कर्मचारी ने मिलीभगत करके इस वारदात को अंजाम दिया।

एटीएम तोड़कर वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे आरोपियों के पास से पुलिस ने कट्‌टे, तलवार सहित अन्य हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस उनसे पुरानी चोरियों के बारे में भी तफ्तीश कर रही है। पुलिस की टीम रात्रि गश्त में जयसिंहपुरा क्षेत्र में थी। तभी पुलिस को देखकर ये लोग भागने लगे। पुलिस ने भागकर सलमान निवासी बेगमबाग, फैजल खान निवासी बाड़ी मोहल्ला, अजहर निवासी बेगमबाग, गुरु निवासी बेगमबाग और राज निवासी जयसिंहपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पांचों को पुलिस देर रात में ही महाकाल थाने लेकर पहुंची। पुलिस ने बताया कि वे सभी जयसिंह पुरा के एटीएम में तोड़फोड़ कर पैसे लूटने की फिराक में थे।

जियो मार्ट के गोडाउन में चोरी

नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि बसंत विहार में जियो मार्ट कंपनी का ग्रेब ए ग्रेब सर्विस प्रा.लि. नाम से गोडाउन है। गोडाउन कर्मचारी दीपक सुबह जब गोडाउन पहुंचा तो उसे गोडाउन के ताले खुले मिले। उसने अंदर जाकर देखा तो मैनेजर या सुपरवाइजर दोनों में से कोई भी गोडाउन पर नहीं था। इस पर दीपक ने सुपरवाइजर स्वप्निल और सोनू को फोन लगाया। उन्होंने आकर जब गल्ला चेक किया तो उसमें रखे 8 लाख रुपए गायब मिले। घटना की सूचना मिलते ही नानाखेड़ा पुलिस भी आ गई। पुलिस ने कहा यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों के बयान लिए जाएंगे। पुलिस ने जियो मार्ट सहित आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज लेकर आरोपियों की पहचान कर रही है।

Related posts

बूथ विस्तार अभियान की शानदार सफलता के बाद समर्पण निधि में जुटे पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता -राजेंद्र शुक्ला

MP SIDHI NEWS TEAM

मजदूर भाई-बहन कोरोना संकट में परेशान न हो – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम राष्ट्र स्वाभिमान के प्रगटीकरण का प्रसारण – सासंद रीती पाठक  

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!