
चिटफंड कम्पनियों में पैसे दो गुना करने के लालच में ग्रामीण जानों का फासा करोड़ो रूपये आज सीधी पुलिस के प्रयास सिर्फ मूल धन वापस मिल सका है,जिसके लिये पुलिस ने राशि वितरण का कर्यक्रम का आयोजन किया था जिसमें प्रभारी मंत्री मीना सिंह से लेकर तमाम जिले के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
पुलिस दर्जन भर से अधिक चिटफंड कंपनियों के संचालकों के खिलाफ मामला पँजिबध्य कर सलाखों के पीछे पहुँचने का काम किया है बल्कि उनकी चल अचल सम्पतियों को जप्त कर जमा कर्ताओं का मूल धन वापस कराने का काम किया है,आज राशि वितरण कर्यक्रम में 114 ग्रामीण जनों की वर्षों से जमा 1 करोड़ पाँच लाख से अधिक की राशी बैंक DD के मार्फत प्रभारी मंत्री के हाथों बाटा गया है,जिसमें में 20 हजार से लेकर 8 लाख तक कि बैंक DD शामिल थी।
वही कर्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मूल धन ही नहीं बल्कि ग्रामीणों की जामा पूंजी का व्याज भी दिलाया जाय,इतना ही नहीं सरकार कोई ऐसी नीति बनाये जिससे इस तरह का जिले में काम कर रही कम्पनियों की जनाकरी जिला प्रसासन हो बल्कि जिले और प्रदेश की भोली भाली जनता ठगी का शिकार ना हो सके।
वही प्रभारी मंत्री मीना सिंह ने कहा कि लोगों उम्मीद खो चुके रहें होगों कि मेरा पैसा अब वापस नहीं मिलेगा लेकिन सूबे के मुखिया के निर्देश के बाद सीधी जिला प्रसासन और पुलिस प्रसासन ने जो गम्भीरता दिखाई वह स्वागत के योग्य है,सीधी पुलिस एक वर्ष में अबतक हाजरों लोगों का पाँच करोड़ पाँच हजार से अधिक राशि वापस करा चुकी है,वही अभी भी आधे से अधिक वापस करना बाकी है।
महंगाई को लेकर शिवराज सिंह के मंत्री का बेतुका बयान
प्रदेश भर में बढ़ी मंहगाई से जहाँ सब परेशान वही सीधी पहुँची जन जाती कार्य मंत्री मीना सिंह का मंहगाई को लेकर बेतुका बयान सामने आया है।उनका कहना है कि मनमोहन सिंह के सरकार ने बांड भर के डीजल पेट्रोल खरीदा था लेकिन उसका पूरा पैसे नहीं चुकाया था जिस वजह से अभी महंगाई बढ़ी है।मंत्री मीना सिंह सीधी जिले के प्रभारी मंत्री है जो वहां पहुँच जिले के प्रसासनिक अधिकारियों के साथ कार्ययोजना समित की बैठक ली जिसके बाद मंत्री मीडिया से मुखातिब हुई जब पत्रकारों ने मंत्री से महंगाई के मुद्दे को लेकर सवाल किया जिसमें उन्होंने पत्रकारों से ही सवाल पूछने लगीं, मुझे बता दो मंहगाई किस चीज की बढ़ी है जैसे डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के बढ़े दामों का असर मंत्री जी पर बिल्कुल नहीं पड़ रहा है,तब मंत्री जी से जबाब मिला कि वर्ष 2010 में जब मनमोहन सिंह की सरकार थी उन्होंने बांड करके तेल की खरीदी की लेकिन पैसे एक भी जामा नहीं किया, तेल खरीदते रह गये जब आज दुसारे देश से डीजल पेट्रोल खरीदना पड़ रहा है जिनका बांड था उनका पैसा मनमोहन सिंह की सरकार चुकाई ही नहीं।
वहीं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल BJP नेताओं पर महंगाई को लेकर जेब गर्म होने इनके पास पर्यप्त पैसा होने का आरोप लगा रहें।
