
उज्जैन। नशे में युवक ने अज्ञात कारणों के चलते ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला। जीआरपी ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।
आयुष पिता महेश 18 वर्ष निवासी कोट मोहल्ला का शव डायल 100 वाहन के पुलिसकर्मियों ने हरिफाटक ब्रिज के नीचे रेलवे ट्रेक पर कटा देखा जिसकी सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी ने शव बरामद कर पीएम के लिये अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके मोबाइल फोन के नंबरों से हुई थी। आयुष के भाई मनीष ने बताया कि रात 12 बजे बाद आयुष अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। वह कहां गया और रेलवे ट्रेक तक कैसे पहुंचा इसकी जानकारी नहीं है। उसके पिता का कहना था कि आयुष नशा करने लगा था, लेकिन आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं।
