
सीधी । भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने लोकसभा संसदीय क्षेत्र सांसद श्रीमती रीती पाठक के साथ कोरोना सेंन्टरो जिला चिकित्सालय सहित का कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए,पी पी ई किट पहनकर निरीक्षण किया और मरीजों से रूबरू होकर संबंधित डॉक्टरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि कोरोना पीड़ित मरीज सांसद श्रीमती पाठक को अपने बीच पाकर हर्षित हुए । सांसद श्रीमती पाठक ने लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि आपका स्वास्थ्य हमारी प्रमुख प्राथमिकता है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस कार्य में 24 घंटे लगे हुए हैं। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने मरीजों से बातचीत की और उनकी कुशल क्षेम पूछी और कहा कि आप के स्वास्थ्य में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी । इस अवसर पर सिविल सर्जन डा एस बी खरे, डा आई के गुप्ता, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, डॉक्टर, नर्स भी साथ रहे ।सासंद श्री मती रीती पाठक और भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना मरीजों के बीच पहुंचकर उनकी हौसला अफजाई करने का समाचार जन चर्चा का विषय बना हुआ है।लोग भरपूर प्रंशसा कर रहे हैं ।

1 comment
[…] सांसद ने जिलाध्यक्ष के साथ किया कोविड … […]