29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

पंचायतों में इंटरव्यू के पहले कट ऑफ जारी क्यों नहीं किया आउटसोर्स भर्ती में बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ भर्ती प्रक्रिया की जांच कराएं और तब तक इंटरव्यू स्थगित करें -अजयसिंह

सीधी I पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने आरोप लगाया है कि प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं के लिए पहले से ही बदनाम मध्यप्रदेश में सेडमेप के जरिये आउटसोर्स भर्ती के नाम पर अब बेरोजगारों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है| सेडमेप यानि उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों में आउट सोर्स कर्मचारी उपलब्ध कराए जाते हैं| राज्य सरकार का यह उपक्रम चहेतों तो उपकृत करने का अड्डा बनता जा रहा है| अभी हाल ही पंचायतों में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जो पारदर्शी तो दिखाई जा रही है, लेकिन है नहीं|
अजयसिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1146 पदों पर बिना कट ऑफ जारी किये चहेतों को इंटरव्यू के लिए बुला लिया गया है| उन्होंने सीएम शिवराजसिंह से इसकी जांच की मांग की है और जांच होने तक इंटरव्यू स्थगित करने का आग्रह किया है| उन्होंने कहा कि शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और मूल निवासी प्रमाणपत्र के आधार पर इंटरव्यू की मेरिट लिस्ट बनायी गई है जिसमें घपला करने की पूरी पूरी गुंजाइश है| यदि प्रक्रिया पारदर्शी है तो कट ऑफ जारी किया जाना चाहिये था|

सिंह ने कहा कि अव्वल तो आउटसोर्स प्रणाली ही गलत है| यह तात्कालिक आवश्यकता के लिए ठीक है लेकिन सरकार ने इसे प्रेक्टिस बना लिया है और इसके माध्यम से अपनों को उपकृत किया जा रहा है| नियमित भर्ती यदि नहीं की जा रही है तो कम से कम मूल वेतन पर संविदा नियुक्तियां तो की ही जा सकती है| सरकार कम वेतन पर आउट सोर्स कर्मचारी भर्ती कर बेरोजगारों की मजबूरी का फायदा उठा रही है| इतने सारे पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाना चाहिए| इससे हजारों बेरोजगारों को मौका मिलता और पारदर्शिता झलकती| लेकिन ऐसा नहीं हुआ| आउटसोर्स से भर्ती कर्मचारी कुछ सालों बाद फिर सड़क पर आ जायेंगे| उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में बेरोजगारों का शोषण रोकने मांग की है|

Related posts

अब रजिस्ट्री में गवाह और नोटरी की जरूरत नहीं, जानें फिर कैसे खरीद पाएंगे जमीन या फ्लैट

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : 5 पॉजिटिव, 31 दिन में 504 नए केस, तीसरी लहर की आशंका, प्रदेश सरकार एक्टिव हो गई

MP SIDHI NEWS TEAM

3 फरवरी से आंगनबाड़ी केंद्रों को संचालित करने के आदेश 

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!