25.2 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedसीधी दपर्ण

भाजपा सरकार के पास नीति और नियत का अभाव,भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त, निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिलेगा जनता का आशीर्वाद :- अजय सिंह राहुल

नगरीय निकाय चुनावों के संबंध में सीधी,रामपुर नैकिन,चुरहट, मझौली में अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न 

नगरीय निकाय चुनावों के संबंध में सीधी,रामपुर नैकिन,चुरहट, मझौली में अजय सिंह राहुल के मुख्य आतिथ्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी सीधी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक पृथक पृथक निकाय मुख्यालयों में आयोजित हुई। कार्यकर्ता बैठक की जानकारी देते हुए आईटी सेल के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि राष्ट्रगान के साथ बैठक का प्रारंभ होने के पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह द्वारा मुख्य अतिथि सहित पधारे अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं की बैठक में मार्गदर्शन देते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के सभी कार्यकर्ता संगठित होकर पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच में पहुंचे आज प्रदेश और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा से आम जनमानस त्रस्त है बेरोजगारी महंगाई चरम पर है युवाओं के साथ यह सरकार छलावा कर रही है सरकार के पास नीति और नियत का अभाव है ऐसे में आम जनमानस कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहा है हम सबको आम जनमानस की समस्याओं को सुनकर उसके निराकरण के लिए आश्वस्त करने की आवश्यकता है पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल ने आगे कहा कि पिछले 8 वर्षों से मिनी स्मार्ट सिटी के नाम पर पैसे की बंदरबांट हो रही है जमीन पर कहीं कोई काम दिखाई नहीं दे रहा है जो कुछ काम हो रहा है वह गुणवत्ता विहीन है कांग्रेस के 18 महीने के कार्यकाल में जिला अस्पताल के साथ-साथ शहर के सड़कों में सुधार का कार्य प्रारंभ हुआ था जो अब रुक चुका है कहीं कोई विकास के नए काम नहीं दिखाई दे रहे हैं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी निरंकुश नजर आते हैं जिसकी वजह से शासन और प्रशासन भी जनता के हित में कोई काम नहीं कर रहा लोगों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही बिना पैसे के किसी का कोई काम नहीं होता ऐसी परिस्थितियों में सरकार से त्रस्त जनमानस होने जा रहे निकाय चुनावों में कांग्रेस को अपना आशीर्वाद अवश्य प्रदान करेगा और निकाय चुनावों में कांग्रेस को विजय हासिल होगी।

बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं, युवा, मध्यम वर्गीय, गरीब और अंतिम पायदान का व्यक्ति सभी पीड़ित हैं रोजगार का अभाव है जिससे युवा परेशान है महंगाई से गरीबों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है नगर निकाय में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है भारतीय जनता पार्टी के लोगों को चिन्हित करके आवास वितरित किया जा रहा है जो वास्तव में जरूरतमंद है उसे सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा, लोगों के नाम गरीबी रेखा से काटे जा रहे हैं राशन कार्ड नहीं बन पा रहे खाद्यान्न का वितरण सही समय और सही मात्रा में नहीं हो रहा जिले के साथ प्रदेश की भी जनता परेशान है जनता परिवर्तन चाहती है और होने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देकर इसकी शुरुआत करेगी।

नगरीय निकाय चुनावों में कार्यकर्ता लड़ रहे चुनाव जीतेंगे सभी निकाय :- ज्ञान सिंह

कार्यकर्ता बैठक में अपनी बात रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया और पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में पूरे जिले के कार्यकर्ता संगठित होकर निकाय चुनाव लड़ रहे हैं , जिला अध्यक्ष ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि आज सभी निकायों के कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशियों का 8 और 9 नंबर फॉर्म निर्वाचन अधिकारियों के सम्मुख जमा कर दिया गया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने चुनावों के संबंध में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जिले के सभी निकायों में युवाओं को महत्त्व दिया है जिससे युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है एवं जिले का युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी के साथ खड़ा है श्री सिंह ने आगे कहा कि सभी निकायों में भारी असुविधा व्याप्त है जगह जगह नालियां टूटी हुई हैं सड़कों पर नालियों का पानी बह रहा है साफ सफाई का भारी अभाव है मोहल्ले और गलियों में आज तक सड़के नहीं बन पाए जबकि स्मार्ट सिटी के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए नगर पालिका परिषद सीधी का बस स्टैंड मुख्यमंत्री के इंतजार में उद्घाटन के लिए तरस रहा है जिस की सुविधा आम जनता को तत्काल मिलनी चाहिए लेकिन नहीं मिल पा रही है कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और ताकत के साथ तन्मयता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में लगा हुआ है पिछले 15 सालों से शहर का विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है जिले की जनता भाजपा के शासन और प्रशासन से भारी असंतोष में है और कांग्रेस के उम्मीदवारों को अपना आशीर्वाद और समर्थन दे रही है चारों निकायों में कांग्रेस भारी बहुमत से विजय हासिल करेगी।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह, पूर्व अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा,पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू,सरदार अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह भदोरिया, भारत सिंह ,दान बहादुर सिंह, एडवोकेट विनोद वर्मा, अब्दुल समद ,प्रदेश महामंत्री महिला कुमुदिनी सिंह, रंजना मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह, पूर्व जनपद अध्यक्ष मीना सिंह, कन्हैया सिंह, नवीन सिंह ,सतीश सिंह ,अखंड प्रताप सिंह, संदीप उपाध्याय दादू, ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को दिए। कार्यकर्ता बैठक का संचालन दयाशंकर पांडे द्वारा और आभार दीपक मिश्रा ने व्यक्त किया।

बैठक में सभी निकाय से संबंधित वरिष्ठ कांग्रेस जन, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सहयोगी संगठनों एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,वार्डो से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी सहित भारी तादात में कांग्रेस के कार्यकर्ता मातृशक्ति युवा साथी उपस्थित रहे

Related posts

चुनाव से पहले घोषणाओं की बारिश करते हैं शिवराज सिंह,चुनाव के बाद उसे रद्दी की टोकरी में डाल देते हैं-पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर डीबीटी योजना अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित,आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न, बनी आगामी कार्यक्रम की रणनीति, होंगे विविध आयोजन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!