23.4 C
Madhya Pradesh
September 24, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

एक साथ उठी 8 अर्थियां: गांव के किसी भी घर में नहीं जला चूल्हा

सीधी जिले में जो हृदय विदारक सड़क दुर्घटना हुई है। इससे हर कोई विचलित है रामपुर नैकिन थाना अंतर्गत चोभरा दिग्विजय सिंह गांव के 8 सबसे अधिक बस में सवार यात्री मारे गए हैं।इस हादसे से पूरे जिले के साथ-साथ पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

किसी भी घर में नहीं जला है चूल्हा


किसी के मां का सिंदूर मिटा तो किसी के भाई का साथ किसी की बहन का प्यार, किसी की गोद सूनी हो गई तो किसी का बेटा इस दुनिया से दूर चला गया। चोभरा दिग्विजय सिंह गांव में किसी भी घर में शनिवार के दिन चूल्हा नहीं जला है क्योंकि जिस तरह से 8 लोग काल कलवित हुए हैं उससे हर कोई स्तब्ध है।

अपनों को खोने का दुख क्या होता है इसी बात से पता चलता है कि जिस तरह से एक गांव के ही 8 लोग काल के गाल में समा गए हो यह उनके परिजन या उनके गांव के या फिर उनके रिश्तेदार के ही लोग बता सकते हैं। वहीं लोगों के रोने की आवाज के सिवा चारों ओर कुछ भी ना तो सुनाई दे रहा था ना ही दिखाई दे रहा था।

मेरे जीने का सहारा एवं मकसद दोनों ही मेरी जिंदगी से जा चुके हैं

छोटे कोल में जानकारी देते हुए बताया है कि मेरे जीने का सहारा एवं मकसद दोनों ही मेरी जिंदगी से जा चुके हैं। शायद ईश्वर को यही मंजूर था। वही मेरी पत्नी दयावती का रो रो कर बुरा हाल है वह बार-बार घर सिर्फ और सिर्फ घर की चारदीवारी को देखते हुए छोटे-छोटे कह कर विलाप करती हुई नजर आ रही है। वह सिर्फ यही कहती है कि मेरा 20 साल का जवान बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा जिसको लेकर के मैं बड़े-बड़े सपने देखा करती थी।

Related posts

जालपानी बांध स्थल किसके इशारे पर बदला जा रहा है,हजारों आदिवासी परिवारों के साथ छल, धोखा और अन्याय-अजयसिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

बांग्लादेश मुक्ति युद्ध 1971 के युद्ध वीरों एवं शहीदों की वीरांगनाओं का जिला कांग्रेस कमेटी सीधी द्वारा सम्मान किया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 89 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 20 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM
MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!