28.2 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को आपत्तिजनक बयान देना महंगा पड़ा भोपाल में हुई FIR

श्वेता तिवारी एक वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए भोपाल आई थी। इसी दौरान मीडिया के सामने कहा था कि उनकी ब्रा का साइज ‘भगवान’ ले रहे हैं। भोपाल के सोनू प्रजापति ने श्वेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई।

वेब सीरीज की शूटिंग भोपाल में होगी

श्वेता फैशन से जुड़ी वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। जिसकी शूटिंग भोपाल में होना है। बयान के पश्चात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता के बयान पर ऐतराज जताते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट देने को कहा था। पुलिस एक्ट्रेस को उनके इस बयान के लिए नोटिस जारी करेगी।

श्वेता के बयान ने इसलिए पकड़ा तूल

सीरीज में सौरभ ब्रा फिटर के किरदार में हैं। सौरभ इससे पहले महाभारत टीवी शो में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। इवेंट के होस्ट साहिल ने उनसे पूछा कि आप अभी तक भगवान का किरदार निभाते थे और अब सीधे एक ब्रा फिटर का किरदार कर रहे हैं। इसी बीच श्वेता ने हंसते हुए कह दिया- सीरीज में ‘भगवान’ मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं।

बिग बॉस सीजन-4 की विजेता रही हैं श्वेता

MP news: श्वेता तिवारी बिग बॉस सीजन 4 की विजेता रही हैं। डॉली बिंद्रा और महाबली खली को पछाड़ते हुए श्वेता ने एक करोड़ के इनाम वाली इस प्रतियोगिता को अपने नाम किया था। श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ भी विवादों से भरी है। राजा चौधरी से शादी और तलाक के बाद अभिनव कोहली से हुई उनकी दूसरी शादी भी टूट चुकी है। बेटे की कस्टडी को लेकर भी उनका विवाद चल रहा है।

Related posts

आज MP में मनेगा अन्न उत्सव, PM मोदी करेंगे संबोधित

MP SIDHI NEWS TEAM

बाघ भ्रमण क्षेत्र में अवैध सड़क निर्माण तत्काल रोकें शेरों के मूवमेंट से लोगों की जान को होगा खतरा

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी, शहडोल एवं अनूपपुर में बिना वैक्सीनेशन के दुकान नहीं खोल सकेंगे व्यापारी, कोविड प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर को दिए निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!