29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
Uncategorizedमध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में आज 2317 नए कोरोना पॉजिटिव, इन 4 जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बैठक

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का तांडव जारी है। आए दिन कोरोना के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है।आज सोमवार 10 जनवरी 2022 को फिर 2300 से ज्यादा नए केस मिले है, इसमें इंदौर में 645, भोपाल में 489, ग्वालियर में 328 तो जबलपुर में 192 नए संक्रमित मिले।इन केसों के बाद मध्य प्रदेश में एक्टिव केस 8500 के पार पहुंच गए है और संक्रमण दर 3.7 प्रतिशत हो गई है।इधर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज दोपहर 3 बजे कोरोना समीक्षा बैठक बुलाई है।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,317 नए केस आए हैं, 68,137 सैंपल की जांच में इतने संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ कुल एक्टिव केसों की संख्या 8,668 हो गई है।वर्तमान में कोरोना की संक्रमण दर 3.4% है रिकवरी रेट 97.37% है।राहत की खबर ये है कि 410 स्वस्थ होकर घर लौटे।

आज 10 जनवरी 2022 को आए 2317 नए केसों में सबसे ज्यादा इंदौर में 645, भोपाल में 489, ग्वालियर में 328 तो जबलपुर में 192 नए संक्रमित मिले।अबतक के आंकड़ों में इन चार शहरों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं और यही प्रदेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट हैं।वही उज्जैन में 93, भिंड में 5, सागर में 122, मुरैना में 29 और रतलाम में 44 मरीज आए हैं।नए केसों में भोपाल के कोलार 210, गोविंदपुरा में 112 ओर बैरागढ़ में 56 मरीज मिले हैं।

भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।ग्वालियर में JAH के 7 डॉक्टर, MITS की विभागाध्यक्ष व उनके पति, GRP थाने में पदस्थ आरक्षक सहित 13 जवान, SAF के 2 जवान, CRPF कैंप के 3 जवान, कलेक्ट्रेट में पदस्थ ऑपरेटर, स्मॉर्ट सिटी के PRO समेत तीन मरीज और ADJ कोर्ट के न्यायाधीश संक्रमित निकले हैं।अब तक मिले संक्रमितों का आंकड़ा प्रदेश में आठ लाख के पार हो गया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में सामने आई है।

Related posts

मजदूर भाई-बहन कोरोना संकट में परेशान न हो – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

इन पदों पर निकली वैकेंसी, 14 फरवरी तक करें अप्लाई, जाने पात्रता और नियम

MP SIDHI NEWS TEAM

24 घंटे में 9532 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 71000 के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!