27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशसीधी दपर्ण

कोई भूखा न रहे, सरकार की पहली प्राथमिकता – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

सीधी। केंद्र और राज्य सरकार गरीबों के लिए भोजन, जीवन रक्षक दवाएं, उपचार, आवास,स्वावलंबन रोजगार के साथ-साथ सभी का सम्मान हो रहा है। डबल इंजन की सरकार का फायदा जनता को बिना रुकावट मिल रहा है ।नए आत्मनिर्भर भारत का सामर्थ दुनिया में दिखाई दे रहा है। 50 करोड़ से अधिक लोगों का सुरक्षित और प्रभावी वेकेशन हुआ है। देश में निर्मित एक-एक नहीं बल्कि 2-2 को वैक्सीन आ गई है। यह समर्थ भारत का परिणाम है । केवल भारत के लोगों के लिए ही नहीं बल्कि विश्व के लोगों की भी हमने जान बचाई है । कोई भी भूखा न रहे यह सरकार की पहली प्राथमिकता है ।

उक्त आशय के विचार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के प्रदेश के सभी उचित मूल्य की दुकानों में आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भरपूर प्रंशसा की । प्रदेश में चल रही कई कल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।

हमारी सरकार गरीबों के कल्याण में जुटी – इंद्र शरण 

जिले में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अगुवाई में जिले से सभी मंडलों के सभी उचित मूल्य की दुकानों में गरीबों को खाद्यान्न वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता गरीबों को निशुल्क अन वितरण किऐ। प्रमुख कार्यक्रम ग्राम पंचायत नौगवा दर्शन सिंह में आयोजित हुआ। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गरीबों के कल्याण और जीवन स्तर उठाने में लगातार लगे हुए हैं । सरकार द्वारा गरीबों के लिए अनेकानेक योजना चल रही है। कार्यकम की अध्यक्षता सेमरिया मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के प्रश्चात गरीबों को सूखे अनाज के पैकेट वितरित किए गए ।

सुखलाल कोल ,रामलाल कोल, राजेश कोल ,धर्मदास साकेत,छविलाल रंजक, चिंतामणि रावत, कलावती रावत, मनोज केवट, सरजू साकेत, रामखेलावन प्रजापति, जगजीवन रजक, गणेश साकेत को सुखा अनाज के पैकेट का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के हितग्राहिओं के परिवार के मुखिया के नाते कुशल क्षेम और उनके हाल चाल जाने। ऐसे परिवार जिनमें प्रधानमंत्री से बातचीत करने का अवसर मिला, वे सभी बहुत आनंदित थे। 

इस अवसर पर प्रमुख रुप से भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सरपंच आशा सिंह, संगीता कोल, तखतराज सिंह, तुला प्रसाद, वीरेंद्र सिंह, बाबूलाल मिश्रा, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, ज्ञानेन्द्र सिंह, संतोष सिंह , धन्नू रजक, मुस्कान सिंह, अजय सिंह, अंचित गौतम, उदय प्रकाश त्रिपाठी, राघवेंद्र मिश्रा, शिवदास साकेत,मुन्नी कोल,विश्व नाथ रजक सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना। स्थानीय जनो द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्वागत गीत से शानदार अभिनन्दन किया गया ।

Related posts

मन की बात सर्वाधिक लोकप्रिय प्रसारण-इन्द्र शरण

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड टीका लगवाने 18 से 44 वर्ष के युवाओं में दिखा उल्लास

MP SIDHI NEWS TEAM

आतंकी हाफिज सईद को पाक कोर्ट ने दो मामलों में सुनाई 31 साल की सजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!