सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा थाना के गणमान्य व्यक्तियों एवं जन सामान्य को आमंत्रित कर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी थाने का स्टाफ , संबंधित थाना क्षेत्र के सरपंच सचिव गणमान्य नागरिक तथा जन सामान्य उपस्थित रहे । आगामी होली त्योहार को कोरोना के संक्रमण के बीच मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया कि किस प्रकार कोरोना के संक्रमण काल के बीच बिना संक्रमित हुए सुरक्षित तरीके से शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मनाया जाए। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई की सोशल डिस्टेंसिंग में रहते हुए होली का त्यौहार मनाने का प्रयास करें स्वयं सुरक्षित रहे एवम् अपने आसपास के लोगों को ही सुरक्षित रखें। सामूहिक होली खेलने से बचें । होली मिलन यदि आवश्यक न हो तो न करें । असामाजिक तत्वों एवम् नशेड़ियों से सावधान रहें तथा उनके बारे में पुलिस को तत्काल सूचना दें। होली के त्योहार को मनाने के साथ साथ अपने , अपने परिवार तथा अपने समाज को कोरोना से सुरक्षित रहते हुए मनाना है। कोरोना से बचने हेतु आवश्यक उपकरण जैसे मास्क सैनिटाइजर इत्यादि का उपयोग करें स्वयं सुरक्षित रहते हुए समाज सुरक्षित रखें एवम् हसी खुशी त्योहार का आनंद लें।सीधी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत की कुशल निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले व उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली के द्वारा थाना के गणमान्य व्यक्तियों एवं जन सामान्य को आमंत्रित कर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय गायत्री तिवारी थाने का स्टाफ , संबंधित थाना क्षेत्र के सरपंच सचिव गणमान्य नागरिक तथा जन सामान्य उपस्थित रहे । आगामी होली त्योहार को कोरोना के संक्रमण के बीच मनाने को लेकर विचार विमर्श किया गया कि किस प्रकार कोरोना के संक्रमण काल के बीच बिना संक्रमित हुए सुरक्षित तरीके से शांतिपूर्ण होली का त्यौहार मनाया जाए। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई की सोशल डिस्टेंसिंग में रहते हुए होली का त्यौहार मनाने का प्रयास करें स्वयं सुरक्षित रहे एवम् अपने आसपास के लोगों को ही सुरक्षित रखें। सामूहिक होली खेलने से बचें । होली मिलन यदि आवश्यक न हो तो न करें । असामाजिक तत्वों एवम् नशेड़ियों से सावधान रहें तथा उनके बारे में पुलिस को तत्काल सूचना दें। होली के त्योहार को मनाने के साथ साथ अपने , अपने परिवार तथा अपने समाज को कोरोना से सुरक्षित रहते हुए मनाना है। कोरोना से बचने हेतु आवश्यक उपकरण जैसे मास्क सैनिटाइजर इत्यादि का उपयोग करें स्वयं सुरक्षित रहते हुए समाज सुरक्षित रखें एवम् हसी खुशी त्योहार का आनंद लें।

