28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मेरा विंध्य

चितरंगी में खण्ड स्तरीय आपदा प्रबंधन की बैठक हुई संपन्न

चितरंगी उपखण्ड अधिकारी नीलेश शर्मा की अध्यक्षता में दिनांक 30मई को दोपहर 2:30 बजे कार्यालय जनपद पंचायत चितरंगी के सभागार में आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई गयी।

जिसमें आपदा प्रबंधन समिति के सम्मानित प्रशासनिक, राजनैतिक, सामाजिक, एनजीओ एवं मीडिया के सदस्यों की उपस्थिति में कोविड -19 कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में घोषित किए गए लॉकडाउन को अनलॉक करने को लेकर चर्चाएं की गई ।जिसमे उपस्थित सदस्य गण नें अपना अपना सुझाव रखा कि कोरोना संक्रमण चितरंगी में कंट्रोल हो चूका है अब अनलॉक करने की आवश्यकता है। चिकित्सकीय सूरक्षा, बचाव के साथ साथ रोग विशेषग्य जानकार सलाहकारों की राय को ध्यान में रखते हुए 50% के क्षमता में ऑफिस हो एवं अन्य संस्थानों को संचालित करने के लिए छूट मिलनी चाहिए जो बैठक में सर्वसम्मति से सहमति बनी। आपदा प्रबंधन समितिके बैठक मे सदस्यों की सहमति से लिए गये निर्णय को उपखंड अधिकारी चितरंगी के द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु कार्यालय जिला कलेक्टर सिंगरौली की ओर अग्रसित किया गया।

जहां आपदा प्रबंधन समिति के सम्माननीय सदस्य गण एसएनसिंह बघेल एसडीओपीचितरंगी शुलाभ सिंह पुसाम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जपं चितरंगी श्रीमती सरस्वती सिंह संकठा सिंह चौहान प्रवेन्द्र धर देबी प्रसाद बैस शारदा शर्मा सत्यनारायण तिवारी व अन्य सामाजिक संगठन मिडिया के लोगो की महत्वपुर्ण उपस्थिति रही।

Related posts

रीवा में महंत सीताराम दास सहित 3 पर दुष्कर्म का आरोप, CM Shivraj के निर्देश- आरोपियों को करो जमींदोज

MP SIDHI NEWS TEAM

आज शाम 6 बजे से अनूपपुर जिले में 3 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन/कोरोना कर्फ्यू, किसी भी व्यक्ति के घर से निकलने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा से मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने झोलाछाप डॉक्टरों को बताया देवदूत,कहा झोला छाप डॉक्टरों को भी दिया जाए कोरोना योद्धा का दर्जा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!