29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खाद्यान्न पर्ची की सूची में 31 मई तक जोड़ा जाएगा नवीन परिवारों को : मंत्री बिसाहूलाल सिंह

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण में गरीब परिवारों को नि:शुल्क राशन वितरण के लिए ऐसे परिवार जिनकी खाद्यान्न पर्चीह अभी तक नहीं बन पाई है। ऐसे सभी पात्र परिवारों के लिए अस्थाई खाद्यान्न पर्ची बनवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का यह संकल्प, ‘गरीब की थाली रहे न खाली’ को पूरा करने के लिए शेष हितग्राहियों को भी नि:शुल्क खाद्यान्न दिए जाने के लिए 31 मई तक अस्थाई पर्ची बनाई जाएंगी।

👉👉👉 ये भी पढ़े मुंहबोले भाई ने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.

स्थाई पर्ची भी जारी की जाएंगीप्रमुख सचिव खाद्य श्री फैज अहमद किदवई ने बताया कि इस संबंध में जारी आदेशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सम्मिलित श्रेणियों में से पात्रता पर्चीविहीन अथवा छूटे हुए गरीब परिवारों को पात्रता संबंधी दस्तावेज एवं आधार नंबर उपलब्ध न होने संबंधी घोषणा-पत्र के आधार पर नाम जोड़ने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत हितग्राही को निर्धारित प्रारूप में आपना आवेदन प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ एक घोषणा-पत्र इस आशय का भी देना होगा कि उसके पास पात्रता संबंधी प्रपत्र उपलब्ध नहीं है। इसके आधार पर तीन माह के लिए अस्थाई पर्ची जारी की जाएगी। इस अस्थाई पर्ची के माध्यम से हितग्राही 5 माह का नि:शुल्क राशन प्राप्त कर सकेंगे। यदि आवेदक प्रपत्र उपलब्ध करवा देता है तो उसे स्थाई पर्ची भी जारी कर दी जाएगी।

👉👉👉 ये भी पढ़े टीकाकरण के बारे में गलत अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध होगी दण्डात्मक कार्यवाही-कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी.

4 लाख 53 हजार से अधिक खाद्यान्न पर्चीधारक

प्रमुख सचिव खाद्य ने बताया कि प्रदेश में 19 मई 2021 तक 4 लाख 53 हजार 446 हितग्राहियों का सत्यापन किया जाकर पात्रता सूची पोर्टल पर प्रदशित करा दी गई है एवं अस्थाई पर्ची जारी की जा रही हैं। जिसे हितग्राही स्वयं पोर्टल से अथवा स्थानीय निकाय से प्राप्‍त कर सकता है। हितग्राहियों को पात्रता पर्ची की सूचना उनके द्वारा पंजीकृत मोबाईल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से भेजी जा रही है। श्री किदवई ने बताया कि नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण के विरूद्ध 68 करोड़ एक लाख रूपये का व्यय राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मई से जुलाई तक तीन माह का खाद्यान्न नि:शुल्क वितरित किया जा रहा है।

👉👉👉 ये भी पढ़े ट्वीट पर बवाल : सिंधिया ने क्यों डिलीट किया राजीव गांधी पर अपना ट्वीट, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल.

पीएमजीएवाय के तहत वितरण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत हितग्राहियों को मई एवं जून 2021 दो माह का एक मुश्त खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। जुलाई का खाद्यान्न जुलाई माह में ही वितरित किया जाएगा। इसके तहत 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति सदस्य प्रतिमाह वितरित होगा।

Related posts

सतना के रैगांव से भाजपा विधायक जुगुल किशोर बागरी की मौत कुछ दिन पहले हुए थे संक्रमित, इलाज के दौरान भोपाल में दम तोड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

‘‘आ लौट चले’’ आवेदन की अंतिम तिथि 24 मार्च : स्कूल में भी और स्कूल के बाद भी, सस्ती शिक्षा अच्छी शिक्षा और सबके लिये शिक्षा, हर बच्चा स्कूल में पढ़े,कक्षा 9वीं से 12वीं तक के शाला त्यागी बच्चों को कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा दिलाने हेतु अवसर

MP SIDHI NEWS TEAM

आज फिर 32 नए पॉजिटिव, इन जिलों में स्थिति गंभीर, CM ने बुलाई बड़ी बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

2 comments

मुंहबोले भाई ने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार - MP Sidhi News May 21, 2021 at 8:09 pm

[…] 👉👉👉 ये भी पढ़े खाद्यान्न पर्ची की सूची में 31 मई तक जोड़…. […]

Reply
जिले में भी ब्लैक फंगस की दस्तक, एक महिला की ब्लैक फंगस से मौत - MP Sidhi News May 22, 2021 at 11:38 am

[…] 👉👉👉 खाद्यान्न पर्ची की सूची में 31 मई तक जोड़…. […]

Reply

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!