18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में हुए IAS के तबादले

मध्यप्रदेश में तबादले का सिलसिला जारी है। दरअसल राज्य शासन की तरफ से 9 IAS अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD, MP) ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। दरअसल जारी आदेश के मुताबिक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को उनके नाम के समक्ष दर्शाया के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए नवीन पदस्थापना देकर पदस्थ किया गया है।

आदेश के मुताबिक जिला हरदा के कलेक्टर संजय गुप्ता को सह आयुक्त सह पंजीयक, सहकारी संस्थाएं मध्यप्रदेश और प्रबंध संचालक, राज्य सहकारी तिलहन उत्पादन संघ, भोपाल पदस्थ किया गया है। इसके अलावा रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी को जबलपुर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वही जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को प्रबंध संचालक, ऊर्जा विकास निगम भोपाल पदस्थ किया गया है।

वही मनोज पुष्प अलीराजपुर कलेक्टर को रीवा कलेक्टर का पदभार सौंपा गया जबकि ऋषि गर्ग, कार्यकारी संचालक ,मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय, भोपाल और कार्यकारी संचालक औद्योगिक विकास निगम भोपाल अतिरिक्त प्रभार को जिला हरदा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

इंदौर के वाणिज्य कर आयुक्त राघवेंद्र सिंह को अलीराजपुर का जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है जबकि अपर आयुक्त वाणिज्यकर इंदौर सुश्री नेहा मीना को नीमच का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंदौर और अपर कलेक्टर जिला इंदौर के हिमांशु चंद्र को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत शहडोल नियुक्त किया गया है।

Related posts

युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा कोरोना के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना

MP SIDHI NEWS TEAM

मप्र में आज फिर 12 पॉजिटिव,एक्टिव केस 125 पार,सीएम ने दिए ये निर्देश

MP SIDHI NEWS TEAM

राशन वितरण का टाइम टेबल घोषित, मार्च में लाखों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!