29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने बुलाई बैठक, 17 मार्च को करेंगे मुख्यमंत्रियों से करोना को लेकर चर्चा

देश में करोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है पीएम मोदी की यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी बताया जा रहा है कि 17 मार्च को होने वाली इस बैठक में पीएम मोदी करोना के बढ़ते मामले और वैक्सीनेशन पर जोर देने की बातों को लेकर चर्चा करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान मुख्यमंत्रियों से करोना से अब तक की लड़ाई और वैक्सीनेशन अभियान पर फीडबैक मिलेंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 26,291 नए केस सामने आए हैं,जिसके बाद देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या 1,13,85,339 हो गई है वहीं कोरोना के चलते पिछले 24 घंटों में 118 नई मौतें भी हुई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,725 हो गई है एवं देश में अभी तक कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,19,262 है, अभी तक 1,10,07,352 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आज तक देश में 2,99,08,038 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है

कोरोना वायरस के चलते पंजाब सरकार द्वारा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टालने का फैसला लिया गया है साथ ही साथ स्कूलों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है।

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति-

मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना का कहर जारी है प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 797 नए मामले सामने आए एवं तीन की हुई मौत।प्रदेश के चार विधायक भी कोरोना वायरस संक्रमित हुए हैं, विधानसभा अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित हो सकती है। सोमवार को इंदौर में 24 घंटों में 264 एवं भोपाल में 199 नए संक्रमित मिले और जबलपुर में कलेक्टर कर्मवीर शर्मा सहित 40 नए करोना पॉजिटिव मिले, भोपाल में धारा 144 लागू धरना प्रदर्शन और रैलियों पर भी लगी रोक अभी तक प्रदेश में 5024 सक्रिय मामले हैं।

Related posts

विंध्य के लिए खतरे की घंटी ! क्या है यह कोरोना के तीसरी लहर की शुरुआत ? सिंगरौली जिले में मिले कोरोना के 5 नए मरीज

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं एवं 12वीं को छोडकर समस्त कक्षाएं दिनांक 1 से 31 मई21 तक ऑनलाईन संचालित नहीं होगी आदेश जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

शिवराज सिंह ने प्रशासन तंत्र को भाजपा के काम में झोंक दिया है जिले के कलेक्टर एस.पी.भाजपा पदाधिकारियों जैसा काम करते हैं क्या मुख्यमंत्री स्वयं सत्ता के दुरुपयोग में लिप्त है ? -अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!