24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव निरस्त, आयोग ने लिया बड़ा फैसला

 मध्यप्रदेश में पंचायत चुनाव पर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने मध्यप्रदेश पंचायत चुनाव को निरस्त कर दिया है।

हालांकि पहले से माना जा रहा था कि ओबीसी आरक्षण के बिना मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव आयोजित नहीं किए जाएंगे। इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में संकल्प भी जारी किया था। वहीं अब राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बात पर मुहर लगा दी है।

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की बैठक आयोजित की गई थी। अध्यादेश को वापस लिए जाने आयोग द्वारा विधि विशेषज्ञों के साथ बैठक आयोजित की गई। हालांकि मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के बिना पंचायत चुनाव आयोजित किए जाने को लेकर संशय की स्थिति बरकरार थी। बावजूद इसके राज्य निर्वाचन आयोग ने अपनी तैयारी पूरी रखी थी। वही प्रक्रिया को मूर्त रूप दिया जा रहा था।

इससे पहले आयोग के सचिव बीएस जामोद का कहना था कि चुनाव को लेकर कोई भी फैसला विधि विशेषज्ञों की राय लेने के बाद ही तय किया जाएगा। जिसके बाद सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिनभर बैठकों का दौर जारी रहा।वहीं डेढ़ घंटे तक प्रधान सचिव, पंचायत और ग्राम विकास विभाग के साथ बैठक करने के बाद आखिरकार देर शाम चुनाव कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है।

Related posts

मप्र पंचायत चुनाव के निरस्त होने के बाद शिवराज सरकार का बड़ा फैसला

MP SIDHI NEWS TEAM

बीजेपी नेता मिश्रीचंद गुप्ता व अन्य सदस्यों की जमानत खारिज, कोर्ट ने भेजा जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

शादी से इंकार करने वाले प्रेमी के घर के सामने प्रेमिका का धरना- जान दे दूँगी मगर हटूँगी नहीं

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!