24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेश

पैसा वापसी के लिए भटक रहे SAHARA पीड़ितों ने सिंधिया से की मुलाकात

सहारा इंडिया में पैसा लगाने वाले निवेशक पैसा वापसी के लिए भटक रहे हैं। कई परिवार तो ऐसे हैं जो भुखमरी की कगार पर आ चुके हैं।  पीड़ित लोग हर स्तर पर कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह उन्हें उनके जीवन की गाढ़ी कमाई वापस मिल जाये जो उन्होंने सहारा में लगाई है। मुरैना जिले के सैकड़ों पीड़ित आज ग्वालियर आये  और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा।

भारतीय जनता पार्टी जिला मुरैना के मंत्री राजेंद्र शुक्ल के साथ आज शनिवार को भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला के साथ मुरैना जिले के ऐसे लोगों ने मुलाकात की जो सहारा में पैसा लगाकर परेशान हैं। सहारा से अपना पैसा वापस लेने के लिए दर दर भटक रहे पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से गुहार लगाई है।

भाजपा नेता राजेंद्र शुक्ला के नेतृत्व ने पीड़ितों ने सिंधिया से मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा।  पत्र में भाजपा नेता ने बताया कि कैलारस, जौरा और सबलगढ़ के करीब 2500 परिवारों ने सहारा इंडिया के अलग अलग योजनाओं में पैसा लगाया है।  उन्हें पैसा कई गुना करने का भरोसा दिलाया गया लेकिन मेच्योरिटी के बाद पैसा वापस नहीं मिला। पत्र में लिखा है कि ये 2500 परिवार भुखमरी की कगार पर हैं।

पत्र में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मांग की गई है कि पीड़ितों की राशि सहारा इंडिया से वापस दिलाई जाये और कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाये। पत्र के साथ इन पीड़ित 2500 परिवारों की सूची संलग्न की गई है।

Related posts

मध्यप्रदेश: भ्रष्टाचार को लेकर आईएएस अधिकारी की चैट हुई लीक, मिला नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

गलत ट्वीट कर फंसे दिग्विजय सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिए कार्रवाई के संकेत

MP SIDHI NEWS TEAM

भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण की उपस्थित में सैकड़ों लोगों ने कराया वेक्सिनेशन  

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!