29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशरोजगार समाचार

CRIS ने 150 पदों पर वैकेंसी: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सहायक डेटा एनालिस्ट के पद पर होगी भर्ती

सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम(CRIS) ने सहायक सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सहायक डेटा एनालिस्ट के 150 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार का चयन GATE 2022 के आधार पर होगा। इन पदों के लिए उम्मीदवार 25 अप्रैल 2022
से 24 मई 2022 तक अधिकारिक वेबसाइट cris.org.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार का चयन IIT खड़गपुर द्वारा आयोजित GATE 2022 स्कोर के माध्यम से किया जाएगा।

इन पदों पर होनी है नियुक्ति
असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर (एएसई)-144 पद
असिस्टेंट डेटा एनालिस्ट (एडीए) – 6 पद

आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 22 वर्ष से 27 वर्ष के बीच
होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया-शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 60% अंकों के साथ सीएसई/सीएस/सीटी/आईटी/
सीएसआईटी में बीई/बीटेक या कंप्यूटर एप्लीकेशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं असिस्टेंट डेटा एनालिस्ट के लिए उम्मीदवारों के
पास किसी भी विषय में बीई/बी.टेक/ एमई/ एम.टेक होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास गेट 2022 स्कोर होना चाहिए। आपक
बता दें कि CRIS (रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र) रेल मंत्रालय के अधीन एक संगठन है। अपनी स्थापना के बाद से CRIS भारतीय रेलवे के प्रमुख कार्यात्मक क्षेत्रों के लिए सॉफ्टवेयर विकसित/रखरखाव कर रहा है।

Related posts

बढ़ते मामले ने बढ़ाई चिंता, पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा, इन चीजों पर रहेगी प्रतिबंध

MP SIDHI NEWS TEAM

2 मार्च से आवेदन कर सकेंगे अतिथि विद्वान, 4 अप्रैल को होगा अलॉटमेंट

MP SIDHI NEWS TEAM

चांदी की कीमत में 700 रुपए का उछाल

inishantthakur@gmail.com

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!