22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

बघवार ब्रिज सुधार के लिए 10 दिवस के लिए आवागमन रहेगा प्रतिबंधित

संभागीय प्रबंधक म.प्र. सड़क विकास निगम लि. शहडोल ने जानकारी देकर बताया कि शुक्रवार दिनांक 03.09.2021 को कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत से रीवा-शहडोल मार्ग के 33/6 किमी में स्थित बघवार ब्रिज के सुधार के संबंध में मुलाकात कर वस्तुस्थिति के अवगत कराया गया। बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया है कि रीवा-शहडोल मार्ग के 33ध्6 किमी में बघवार स्थित कैनाल ब्रिज में मरम्मत एवं सुधार कार्य किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

रीवा-शहडोल मार्ग के 33/6 में स्थित बघवार ब्रिज का निर्माण कार्य लगभग 20 वर्ष पूर्व म.प्र. पावर जेनेरेशन कं. लिमिटेड द्वारा पूर्ण किया गया था। वर्तमान में उक्त ब्रिज भारी वाहनों के आवागमन हेतु सुरक्षित नहीं है व सुधार कार्य रिपेयर कार्य किया जाना अतिआवश्यक है। उक्त ब्रिज का मरम्मत कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ किया जाना है, जिस हेतु उक्त पुल के ऊपर से भारी वाहनों को 10 दिवस हेतु प्रतिबधित किया जाना व छोटे वाहनों को किसी अन्य रूट से डायवर्ट किया जाना होगा।

कलेक्टर श्री चौधरी द्वारा निर्देशित किया गया है कि उक्त के सबंध में संबंधित विभागों एवं हितबद्ध संगठनों के साथ एक बैठक कलेक्टर कार्यालय में आयोजित किया जावेगा व इस संबंध में सभी विभागोंध्संगठनों के अधिकारियों से चर्चा कर उक्त पुल के ऊपर से भारी वाहनों को प्रतिबंधित किये जाने व छोटे वाहनों के डायवर्टेड रूट पर यातायात हेतु निर्णय लिया जावेगा। संभावित तिथि दिनांक 07.09.2021 से 09.09.2021 रखी गई है।

उन्होंने बताया कि उक्त पुल के नीचे प्रचलित कैनाल के पानी को भी 4-5 दिवसों हेतु बंद करना पड़ेगा ताकि सुधार का कार्य समुचित रूप से किया जा सके। उक्त डायवर्सन हेतु संभावित रूट निम्नानुसार होगा- शहडोल से रीवा-सतना-मैहर की ओर जाने वाले वाहन भैंसरहा बस स्टाप से जिगना-गोविंदगढ़ होते हुये रीवा, मैहर, सतना जा सकेगें। सीधी से आने वाले वाहन रीवा जाने के लिये रामपुर नैकिन से गड्डी होते हुये रीवा आ/जा सकेंगे।

Related posts

मध्‍य प्रदेश बोर्ड के स्कूलाें का शैक्षणिक सत्र इस बार 13 जून से प्रारंभ होगा : स्कूलों में पढ़ाई 15 जून से शुरू होंगी-स्कूल शिक्षा राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार

MP SIDHI NEWS TEAM

झंडा वंदन के दौरान दो समुदायों में विवाद हुआ, आधा दर्जन से अधिक घायल हुए, दंगाइयों ने गाड़ियां फोड़ी

MP SIDHI NEWS TEAM

नशे के खिलाफ अमिलिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध मादक पदार्थ 10 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार,एक आरोपी फरार एनडीपीएस एक्ट के तहत की कार्रवाई

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!